- Hindi News »
- Business »
- Residential Sales Declined By 11 Percent In July September In Seven Major Cities Of The Country
मेट्रो सिटीज में कम हो रही है घरों की डिमांड, आवासीय सेल्स में आयी 11 प्रतिशत की गिरावट
रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने गुरूवार को घरों की बिक्री को लेकर आंकड़े जारी किए है, जिसके आधार पर पता चला है कि इस तिमाही में घरों की डिमांड में कमी आयी है। जुलाई-सितंबर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,060 इकाई रह गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

आवासीय सेल्स (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : पिछले कुछ महीनों से घरों की बिक्री में एक हद तक गिरावट देखने को मिली है। देश के प्रमुख 7 शहरों में जुलाई से सितंबर की तिमाही में घरों की सेल्स घटते हुए नजर आ रही है। आंकडों के अनुसार, घरों की सेल्स में कुल गिरावट आने के बाद ये घटकर 1.07 लाख इकाई तक रह गयी है। इस गिरावट के पीछे का मुख्य कारण नए मकानों पर कम ऑफर और ऐवरेज कीमतों मे सालाना आधार पर कुल 23 प्रतिशत की बढ़त को बताया जा रहा है।
रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने गुरूवार को आंकड़े जारी किए है, जिनके आधार पर पता चला है कि जुलाई-सितंबर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,060 इकाई रह गई है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,20,290 इकाई थी। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ सभी टॉप शहरों में आवासीय बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।”
डिमांड-सप्लाई समीकरण मजबूत
रिपोर्ट में कहा गया, टॉप 7 शहरों में नए ऑफर में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जुलाई-सितंबर 2024 में 93,750 इकाइयां पेश की गईं, जबकि 2023 में इसी अवधि में 1,16,220 इकाइयां पेश की गई थीं। पुरी ने कहा, ‘‘ फिर भी, यह तथ्य कि सेल्स, पेशकश की तुलना में अधिक रही यह दर्शाता है कि डिमांड-सप्लाई समीकरण मजबूत बना हुआ है।”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर
Navi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता
बढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
पुणे में पीएमआरडीए प्लान रद्द होने से जमीन के दाम बदले, स्टाम्प ड्यूटी में बड़ी राहत
ये भी पढ़े :- पीयूष गोयल ने रियल स्टेट कारोबारियों को दिलाया भरोसा, फाइनेंस के लिए RBI के सामने उठाएंगे मुद्दा
तीसरी तिमाही में कमी
उन्होंने बताया कि ऊंची कीमतों तथा मानसून के कारण तीसरी तिमाही में मकानों की बिक्री में कमी आई। पुरी ने कहा, ‘‘ हमेशा की तरह इस समय में ‘श्राद्ध’ आने से भी मांग कुछ हद तक कम हो गई है क्योंकि कई भारतीय इस समय पर मकान नहीं खरीदते।”
देश के प्रमुख शहरों के आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र यानी एमएमआर ने जुलाई-सितंबर तिमाही में शीर्ष सात शहरों में सबसे अधिक 36,190 इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 38,505 इकाइयों से छह प्रतिशत कम है। समीक्षाधीन अवधि में पुणे में बिक्री 22,885 इकाइयों से 17 प्रतिशत घटकर 19,050 इकाई रह गई। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में आवासीय बिक्री 15,865 इकाइयों से दो प्रतिशत घटकर 15,570 इकाई रह गई। बेंगलुरु में 16,395 इकाइयों से आठ प्रतिशत घटकर 15,025 इकाई रह गई। हैदराबाद में 12,735 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई है, जो 2023 कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही की 16,375 इकाइयों से 22 प्रतिशत कम है। कोलकाता में सेल्स 5,320 इकाइयों से 25 प्रतिशत घटकर 3,980 इकाई रह गई। चेन्नई में जुलाई-सितंबर में बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 4,510 इकाई रह गई है, जबकि 1 साल पहले इसी समय यह 4,945 इकाई थी।
आवासीय संपत्ति की कीमतें
एनारॉक ने कहा, ‘‘ कच्चे माले की बढ़ती लागतों के साथ-साथ सेल्स में उल्लेखनीय बढ़त से टॉप सात शहरों में औसत आवासीय संपत्ति की कीमतें संयुक्त रूप से सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी हैं। यह 2023 की तीसरी तिमाही में 6,800 रुपये प्रति वर्ग फुट से 2024 की तीसरी तिमाही में 8,390 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गई।” टॉप 7 सिटीज में हैदराबाद में ऐवरेज प्राइस में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Residential sales declined by 11 percent in july september in seven major cities of the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Somy Ali Emotional Post: ‘जानबूझकर उनके साथ फिल्में कीं’, सोमी अली ने बताई मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन
Apr 03, 2026 | 01:00 PMAkola रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से 9 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर धरे गए
Apr 03, 2026 | 12:59 PMMira Bhayander में रिक्शा लाइसेंस घोटाले की जांच: सरकार सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू
Apr 03, 2026 | 12:53 PMNavabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
Apr 03, 2026 | 12:51 PMदिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
Apr 03, 2026 | 12:50 PMनासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 हजार करोड़ की आर्थिक हलचल और 30 हजार स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Apr 03, 2026 | 12:50 PMNanded Suicide: पेपर अच्छा गया तो फंदे से क्यों झूली सानिका? इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य
Apr 03, 2026 | 12:48 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














