-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Shares Fallen 7 Percet This Year Wiping Out Rs 14 Lakh Crore For Investors
रिलायंस के शेयरों में हाहाकार! 14 दिन में निवेशकों का 1.4 लाख करोड़ स्वाहा, क्या अब डूब जाएगा पैसा?
- Written By: मनोज आर्या
Reliance: रिलायंस इंडस्ट्रीज दिसंबर तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी करेगी, उससे पहले ही निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स कंपनी को लेकर सकारात्मक रुख बनाए हुए हैं।

मुकेश अंबानी, (चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज)
RIL Capital Wiped Off: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच वर्ष 2026 की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए खास अच्छी नहीं रही है। नए साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार पूंजीकरण में लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। रिलायंस के शेयरों पर दबाव की मुख्य वजह रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर बढ़ी चिंताएं और कंपनी के रिटेल कारोबार में सुस्ती मानी जा रही है।
यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली है, जब पिछले वर्ष 2025 में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस दिग्गज कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया था और निफ्टी पर इसके शेयरों में करीब 29 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।
अचानक क्यों गिरने लगे रिलायंस के शेयर?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान शुक्रवार को किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स कंपनी को लेकर सकारात्मक रुख बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि वर्ष 2026 में रिलायंस के कारोबार पर अलग-अलग सेक्टरों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर ऊर्जा कारोबार से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर खुदरा कारोबार में दबाव बना रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, दिसंबर तिमाही में रिलायंस का EBITDA सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, जिसकी बड़ी वजह ऑयल-टू-केमिकल (O2C) कारोबार में संभावित 16 प्रतिशत की वृद्धि है। हालांकि, ऊंचे डिप्रिसिएशन और ब्याज लागत के चलते कंपनी के शुद्ध मुनाफे में बढ़ोतरी केवल एक प्रतिशत तक सीमित रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Share Market: युद्ध की आहट से सहमा शेयर बाजार, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का बुरा हाल
रिलायंस रिटेल की सेल में गिरावट
वहीं, रिटेल कारोबार को लेकर तस्वीर थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर तिमाही में रिलायंस रिटेल की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया है, जबकि सितंबर तिमाही में यह वृद्धि 21.3 प्रतिशत रही थी। मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि रिटेल सेगमेंट में ग्रोथ घटकर 9 से 10 प्रतिशत तक रह सकती है। इसके अलावा, कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनेस के डिमर्जर का असर भी रिटेल कारोबार की रफ्तार पर देखने को मिल सकता है।
Reliance shares fallen 7 percet this year wiping out rs 14 lakh crore for investors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














