जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक

Share Market: जुलाई की पहली तारीख को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले।
share market opening bell 1st july
भारतीय शेयर बाजार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार, 1 जुलाई 2026 को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स (09:45 तक) 265.73 अंक या 0.35 प्रतिशत की उछाल के साथ 76,744.40 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 88.55 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर कर 23,954.30 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों में से 20 शेयर मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबिक 10 शेयरों में हल्की गिरावट नजर आ रही है।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मीडिया और एफएमसीजी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी गेनर्स थे। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज भी हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी लाल निशान में थे।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,914 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 90 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,951 पर था। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट लूजर्स थे।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि सोल लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ और नैस्डैक 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

वहीं, कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.80 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.27 डॉलर प्रति बैरल पर था। मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 6,842.34 करोड़ रुपए का निवेश किया। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,556.75 रुपए की बिकवाली की।

जुलाई सीरीज की पॉजिटिव शुरुआत

अमूमन जुलाई सीरीज में शेयर बाजार का रुख पॉजिटिव रहता है। पिछले दस साल के आंकड़ों को देखें तो इसमें 7 बार जुलाई सीरीज में निफ्टी सकारात्मक रहा है। पिछले दस सालों में छह साल जुलाई सीरीज निफ्टी पॉजिटिव प्रदर्शन किया है। वहीं पिछले पांच सालों में 3 साल निफ्टी और 2 साल बैंक निफ्टी पॉजिटिव रहा है। विदेशी संस्थागत (FIIs) की इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन 16.68% से घटकर 10.4% पर आ गया और यह लगातार 12वीं सीरीज में पहले दिन FIIs की पोजीशन 21% से नीचे है।

Navbharat Live
navbharatlive.com