-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani Advice To Students
आगे बढ़ने के लिए AI का नहीं दिमाग का करें इस्तेमाल…स्टूडेंट्स को मुकेश अंबानी ने दी सलाह, बोले- क्रिटिकल सोच ज़रूरी
- Written By: अपूर्वा नायक
पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय यानी पीडीईयू के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने भारत के इस सदी के आखिर से पहले दुनिया के सबसे समृद्ध राष्ट्र बनने की बात कही है।

मुकेश अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश के दिग्गज बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एआई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एआई के चैटजीपीटी जैसे प्लेटफॉर्म के कारण इंसान की आलोचनात्मक सोच का कोई ऑप्शन नहीं है और देश के लोगों के इंटेलीजेंस के माध्यम से ही प्रगति करेगा। मुकेश अंबानी ने छात्रों से कहा है कि आपको चैटजीपीटी का उपयोग जरूर चरना चाहिए, लेकिन हमेशा इस बात को याद रखना चाहिए कि हम सिर्फ अपने इंटेलीजेंस से ही आगे बढ़ सकते हैं, ना कि एआई के माध्यम से।
पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय यानी पीडीईयू के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत इस सदी के आखिर से पहले दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा, लेकिन इस प्रगति से पृथ्वी को खतरा नहीं होना चाहिए और फॉसिल फ्यूल से क्लीन एनर्जी की ओर बदलाव की गति तेज की जानी चाहिए। पीडीईयू के अध्यक्ष अंबानी ने ग्रेजुएशन एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्स से कहा कि एआई के संदर्भ में देश के युवा स्टूडेंट्स को मैं एक सलाह देना चाहता हूं। आपको सीखने के साधन के तौर पर एआई के उपयोग में कुशल होना चाहिए, लेकिन अपनी क्रिटिकल सोच को ना छोड़े। आपको चैटजीपीटी का उपयोग जरूर करना चाहिए, लेकिन हमेशा याद रखें कि हम सिर्फ अपने इंटेलीजेंस से ही प्रगति कर सकते हैं, न कि एआई के माध्यम से।
भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश
मुकेश अंबानी ने कहा है कि, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के रुप में उभर सकता है और दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं है जो इस ग्रोथ को रोक पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि मैं साफ तौर पर देख सकता हूं कि इस सदी के आखिर के पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश बन जाएगा। लेकिन बाकी बड़ी इकोनॉमी के साथ भारत पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि हमें आर्थिक बढ़त को पृथ्वी को खतरे में डालने और क्लाइमेट चैलेंज को और बिगाड़ने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। इसीलिए फॉसिल फ्यूल से क्लिन और ग्रीन एनर्जी की ओर बदलाव को तेज करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लीडिंग पोजिशन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा है कि ग्रीन एनर्जी, ग्रीन मटेरियल और एआई का मेल मानवता के आने वाले समय को आकार देने जा रहा है और वो चाहेंगे कि पीडीईयू इस तालमेल में लीडिंग पोजिशन हासिल करे। कॉन्वोकेशन फंक्शन में कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और डायरेक्टर उदय कोटक चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। कोटक ने अपने संबोधन में छात्रों से पैसे के बिना एक्सलेंस हासिल करने की अपील की थी। कोटक ने कहा है कि आप लाइफ में जो भी करें, क्वालिटी और एक्सीलेंस पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अगर हम दोनों को हासिल कर लेते हैं, तो फाइनेंशियल नजरिए समेत हर चीज का रिजल्ट अपने आप आ जाएगा। पैसे के पीछे मत भागो, बेस्ट बनने की कोशिश करो।
Reliance industries chairman mukesh ambani advice to students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














