- Hindi News »
- Business »
- Real Estate Sector Budget Expectations For Fy 2025 26
घर की बढ़ती कीमतों से क्या मिलेगी राहत, आइए जानते हैं इस बजट में रियल एस्टेट की क्या है डिमांड
रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड बढ़ाने के लिए इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खास उपाय कर सकती है और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर भी कुछ राहत दी जा सकती है। इससे देश की आर्थिक गति को बढ़ावा मिल सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है। जिसका सीधा असर देश के हर सेक्टर को प्रभावित कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर रियल एस्टेट सेक्टर पर हो रहा है, जो देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले सेक्टरों में से एक है। इसीलिए ये सेक्टर इस बार के बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें है। निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करने वाली है।
बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड बढ़ाने के लिए इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खास उपाय कर सकती है और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर भी कुछ राहत दी जा सकती है। इससे देश की आर्थिक गति को बढ़ावा मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इस बार के बजट से रियल एस्टेट सेक्टर को क्या कुछ उम्मीदें है?
घर खरीदने वालों को मिले राहत
बेसिक होम लोन के फाउंडर और सीईओ अतुल मोंगा ने इस बारे में बात करते हुए बयान दिया है कि केंद्रीय बजट में होम लोन की ईएमआई चुकाने वालों को टैक्स में छूट दी जानी चाहिए। उदाहरण के लिए सेक्शन 80सी के अंतर्गत, प्रिंसिपल रीपेमेंट में 1.5 लाख रुपये के कैप को बढ़ाना और सेक्शन 24 बी के अंतर्गत ब्याज पर 2 लाख रुपये की छूट को बढ़ाना एक अच्छी पहल साबित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Budget 2026 Wishlist: टैक्स राहत से लेकर सस्ती शिक्षा तक, जानें क्या है आम आदमी की विशलिस्ट
Budget 2026: रेलवे के लिए हो सकता है 2.80 लाख करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन, AI और स्लीपर वंदे भारत का दिखेगा जलवा
Budget 2026: मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री की मांग, आयात शुल्क बढ़ाकर 10-15% करने की अपील
Income Tax Bill 2025 पर जनता की अदालत! संसद की समिति ने विशेषज्ञों और संगठनों से मांगी राय
उन्होंने कहा है कि ऐसा करने पर घर खरीदने वालों को प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों और महंगाई से काफी हद तक राहत मिल सकती है। कंस्ट्रक्शन मटेरियल जैसे कि सीमेंट पर इस समय 28 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जाता है, इसमें कटौती करके इसकी लागत को कम किया जा सकता है। इसका सीधा फायदा घर खरीदने वालों को होगा। अतुल मोंगा ने ये भी कहा है कि हमें उम्मीद है कि सरकार आने वाले बजट में किफायती हाउसिंग को प्राथमिकता दे सकती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा भारतीयों का घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है।
टैक्स का बोझ कम करने की डिमांड
निम्बस ग्रुप के सीईओ साहिल अग्रवाल ने कहा है कि घर खरीदने का सपना देखने वाले खरीदारों को टैक्स में राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि घर खरीदारों पर लगाए जाने वाले टैक्स और ड्यूटी को युक्तिसंगत बनाया जाना चाहिए। कई राज्यों में प्रॉपर्टीज की कीमतें 12 प्रतिशत से भी ज्यादा है। पिछले बजट में वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों से इस मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक इसमें किसी भी प्रकार की कोई प्रगति नहीं हुई है। साथ ही हम सरकार से रियल एस्टेट पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के बारे में एक बार फिर से विचार करने और राहत देने की सिफारिश करते हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाए
निम्बस ग्रुप के सीईओ साहिल अग्रवाल ने रियल एस्टेट सेक्टर को इंडस्ट्री का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर लंबे समय से इंडस्ट्री का दर्जा प्राप्त करने का इंतजार कर रहा है। अगर इसे इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाता है, तो डेवलपर्स के लिए भी फंड जुटाना काफी आसान हो जाएगा। इससे उन्हें बढ़ती इनपुट और लैंड कॉस्ट के बीच उधारी खर्च को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
Real estate sector budget expectations for fy 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?
Feb 21, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














