Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आपकी लोन EMI बढ़ेगी या घटेगी! कहीं रेपो रेट बढ़ाकर RBI त्योहार न कर दे फीका, आज फैसला

आज यानी 9 अक्टूबर को RBI की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में खत्म होगी। इस बैठक के फैसले की जानकारी गवर्नर शक्तिकांत आज अब से कुछ देर बाद देंगे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 09, 2024 | 08:40 AM

आपकी लोन EMI बढ़ेगी या घटेगी!

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज यानी 9 अक्टूबर को RBI की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में खत्म होगी। इस बैठक के फैसले की जानकारी गवर्नर शक्तिकांत आज अब से कुछ देर बाद देंगे। इस समिति में तीन नए बाहरी सदस्यों, राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार की नियुक्ति के बाद यह पहली बैठक रही है।

क्या ब्याज दरों में होगी कटौती

विशेषज्ञों की मानें तो RBI की इस द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में प्रमुख ब्याज दर रेपो में कटौती की संभावना नहीं है। ऐसा भी कहना है कि खुदरा मुद्रास्फीति अब भी चिंता का विषय बनी हुई है, तथा पश्चिम एशिया संकट के और बिगड़ने की संभावना है, जिसका असर कच्चे तेल और जिंस कीमतों पर पड़ेगा। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने RBI की दर-निर्धारण समिति – मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का पुनर्गठन किया। इसमें तीन नए नियुक्त बाहरी सदस्यों के साथ पुनर्गठित समिति सोमवार को अपनी पहली बैठक शुरू की थी।

यहां पढ़ें – कोलकाता कांड- आज देशभर में डॉक्टर्स की भूख हड़ताल, मुश्किल में ममता बनर्जी, क्या देना होगा ‘इस्तीफा’

सम्बंधित ख़बरें

किसने दबा रखे हैं 5,669 करोड़? 2000 के नोट पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, RBI ने जारी किए आंकड़े

Business News: फॉरेक्स रिजर्व में उछाल, भारत की आर्थिक ताकत और मजबूत

क्या सच में बंद हो जाएंगे 500 के नोट…PIB ने कर दिया बड़ा खुलासा; सामने आई असली सच्चाई

दुनिया देख रही है भारत का दम! विदेशी मुद्रा भंडार $693 अरब के पार, जानें RBI के पास कितना बढ़ा सोना

वहीं आज MPC के चेयरमैन RBI गवर्नर शक्तिकान्त दास इस बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि दिसंबर में ही इसमें कुछ ढील की गुंजाइश है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) पर बनी रहे।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अनुसरण नहीं

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखें तो, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि RBI संभवतः अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अनुसरण नहीं करेगा, जिसने बेंचमार्क दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की है। आरबीआई कुछ अन्य विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों का भी अनुसरण नहीं करेगा, जिन्होंने ब्याज दरों में कमी की है।

यहां पढ़ें – नेशनल कांफ्रेंस ने सरकार बनते ही की पूर्ण राज्य की बात

इसका कारण यह माना जा रहा है कि सितंबर और अक्टूबर में मुद्रास्फीति 5% से ऊपर रहेगी और मौजूदा कम मुद्रास्फीति आधार प्रभाव के कारण है। इसके अलावा, मुख्य मुद्रास्फीति धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसके अलावा, हाल ही में ईरान-इजराइल संघर्ष और भी गहरा सकता है, और यहां अनिश्चितता है।ऐसे में, नए सदस्यों के लिए भी यथास्थिति सबसे संभावित विकल्प है।

मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को 0.1-0.2 % तक कर सकते हैं कम

हालांकि मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को 0.1-0.2 % तक कम किया जा सकता है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। केंद्रीय बैंक ने पिछली बार फरवरी, 2023 में रेपो दर को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया था और तब से, उसने दर को उसी स्तर पर बनाए रखा है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि शुरुआती पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि MPC के अनुमान से कम रहने और दूसरी तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति के कम रहने के अनुमान को देखते हुए यह कहना ​​है कि अक्टूबर, 2024 की नीतिगत समीक्षा में रुख को बदलकर ‘तटस्थ’ करना उचित हो सकता है। इसके बाद रेपो दर में दिसंबर, 2024 और फरवरी, 2025 में 0.25 % की कटौती हो सकती है। वहीं रियल एस्टेट उद्योग और डेवलपर समुदाय के साथ घर खरीदार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय बैंक संभवत: लगातार दसवीं बार ब्याज दरों को इस बार भी यथावत ही रखेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Rbi mpc to announce result on repo rate loan emi will decrease or increase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 08:40 AM

Topics:  

  • RBI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.