क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RBI New Rule: भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये का नोट अब भी लीगल टेंडर है। जिन लोगों के पास यह नोट मौजूद है, वे RBI के इश्यू ऑफिस या इंडिया पोस्ट के माध्यम से इसे बदलवा सकते हैं।
- Written By: दिव्या सिंह
2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला (सोर्स- सोशल मीडिया)
RBI 2000 Rupee Note Update: अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट रखा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये का नोट अभी भी पूरी तरह वैध (Legal Tender) है। हालांकि, यह नोट अब सामान्य बैंकिंग चैनलों के जरिए जारी नहीं किया जाता और बाजार में इसका प्रचलन काफी कम हो गया है।
2000 रुपये का नोट कैसे बदलें?
RBI ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर जारी जानकारी में बताया है कि जिन लोगों के पास 2000 रुपये के नोट हैं, वे उन्हें RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर बदल सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से इश्यू ऑफिस नहीं जा सकता, तो वह इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2000 रुपये के नोट किसी भी RBI इश्यू ऑफिस भेज सकता है। नोट की जांच के बाद संबंधित राशि उसके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here’s what you should know: – ₹2000 banknotes continue to be legal tender
– You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
– You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF — ReserveBankOfIndia (@RBI) July 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, IMF ने 2026 के लिए लगाया 7% ग्रोथ का अनुमान
क्या 2000 रुपये का नोट बंद हो गया है?
RBI ने मई 2023 में 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने (Withdrawal from Circulation) की घोषणा की थी। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया था कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा, यानी इसकी वैधता समाप्त नहीं हुई है। इसका मतलब है कि जिन लोगों के पास अब भी 2000 रुपये के नोट हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें RBI के माध्यम से बदलवा सकते हैं या उनके बदले राशि अपने खाते में प्राप्त कर सकते हैं।
RBI ने लोगों से की यह अपील
रिजर्व बैंक ने लोगों से अपील की है कि वे मुद्रा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए केवल RBI के आधिकारिक अपडेट्स और वेबसाइट पर भरोसा करें। किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें और जरूरत पड़ने पर RBI के अधिकृत इश्यू ऑफिस से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
यदि आपके पास अब भी 2000 रुपये का नोट सुरक्षित रखा है, तो आप RBI द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन कर उसे आसानी से बदलवा सकते हैं या उसकी राशि अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।
