- Hindi News »
- Business »
- Rbi Governor Sanjay Malhotra Reduced Repo Rate
RBI का बड़ा फैसला: Repo Rate में 0.25 फीसदी की कटौती, Loan धारकों पर पड़ेगा ये असर
आरबीआई ने रेपो रेट में बड़ा बदलाव करते हुए इसमें 0.25 फीसदी की घटोत्तरी कर दी है। रेपो रेट को 6 फीसदी कर दिया गया है जो पहले 6.25 फीसदी थी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ये घोषणा की है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (सौजन्य: सोशल मीडिया)
RBI Monetary Policy: भारतीय अर्थव्यवस्था में फिर से जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरिंग पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में घटोतरी कर दी है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। पहले रेपो रेट 6.25 फीसदी था जिसे अब 6 फीसदी कर दिया गया है। आरबीआई (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने यह घोषणा की है। माना जा रहा है कि इस फैसले से लोन धारकों पर ईएमआई का बोझ कुछ कम हो सकता है। शेयर बाजार में इनवेस्ट करने वालों पर भी इसका असर पड़ेगा।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर दी है। आरबीआई ने इसे 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है। मौद्रिक नीति पॉलिसी के तहत बीते तीन दिन से 7, 8 और 9 अप्रैल को बैठक चल रही थी। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने यह घोषणा की है। एमपीसी ने तत्काल प्रभाव से नीति रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 6 प्रतिशत करने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया।
हाल के महीनों में लगातार दूसरी बार कटौती
आरबीआई ने हाल के महीनों में रेपो रेट में लगातार ये दूसरी बार कटौती की है। 7 फरवरी को केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया था। गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि नीतिगत सुधारों पर विचार-विमर्श और निर्णय लेने के लिए वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण में तेजी से बदलाव किया जा रहा है। हाल ही में व्यापार शुल्क संबंधी उपायों ने अनिश्चितताओं को बढ़ाया है जिससे क्षेत्रों में आर्थिक दृष्टिकोण धुंधला हो गया है और ग्लोबल डेवलपमेंट, मुद्रास्फीति को लेकर नई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस बीच अमेरिकी डॉलर कमजोर हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
रेपो घटने से सस्ते हो सकते हैं लोन
आरबीआई के रेट रेट में 0.25 फीसदी की कटौती से लोन धारकों को फायदा हो सकता है। रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लोन पर ब्याज दरें घटा सकते हैं। इसे हाउसिंग और ऑटो लोन की डिमांड में उछाल आ सकता है। रियल एस्टेट में ज्यादा लोग इनवेस्ट करने की संभावना भी बढ़ेगी।
बीते वित्तीय वर्ष में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद सुधार
आरबीआई गवर्नर ने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में आई सुस्ती के बाद घरेलू विकास में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन यह वांछित स्तरों से नीचे है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में कमजोर प्रदर्शन के बाद विकास दर में सुधार हो रहा है, हालांकि यह अभी भी अपेक्षाकृत कम है।
बिजनेस की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आरबीआई गवर्नर ने कही ये बात
संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस बदलाव के बाद लिक्विडिटी एडजस्टमेंट सुविधा के तहत स्थायी जमा सुविधा, एसटीएफ दर 5.75 प्रतिशत पर समायोजित की जाएगी और सीमांत स्थायी सुविधा दर, या एमएसएफ दर, और बैंक दर 6.25 प्रतिशत पर समायोजित की जाएगी। एमपीसी ने लिक्विडिटी एडजस्टमेंट सुविधा (LAF) के तहत प्रमुख दरों का भी एडजस्टमेंट होगा। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (SDF) का रेट अब 5.75 प्रतिशत है, जबकि सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर को संशोधित कर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है।
Rbi governor sanjay malhotra reduced repo rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Apr 03, 2026 | 12:27 PMAshok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Apr 03, 2026 | 12:24 PMBhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Apr 03, 2026 | 12:24 PMMira Bhayander Municipal Corporation की बड़ी उपलब्धि, बिना अभय योजना 28 करोड़ अतिरिक्त कर संग्रह
Apr 03, 2026 | 12:20 PMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर
Apr 03, 2026 | 12:16 PMभंडारा में बाघिन के हमले में महिला की मौत; वन विभाग ने 25 लाख और सरकारी नौकरी का किया ऐलान, सर्च ऑपरेशन शुरू
Apr 03, 2026 | 12:13 PMIran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 12:09 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














