-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Prices Of Most Oilseeds Improved Amid Weak Arrivals
Edible Oil Price: कमजोर आवक के बीच सुधरे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम, MSP पर बिकी मूंगफली
- Written By: मनोज आर्या
बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात की कमजोर मांग के बीच केवल मूंगफली तेल के दाम पूर्व-स्तर पर बने रहे। बाकी अन्य तेल-तिलहनों के दाम सुधार दर्शाते हुए बंद हुए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: मंडियों में विभिन्न तिलहनों की आवक कमजोर रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को अधिकांश तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार देखा गया। इसके बावजूद सोयाबीन सीड और मूंगफली एवं सूरजमुखी तिलहन की बिक्री एमएसपी से कम दाम पर ही हो रही है। बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात की कमजोर मांग के बीच केवल मूंगफली तेल के दाम पूर्व-स्तर पर बने रहे। बाकी अन्य तेल-तिलहनों के दाम सुधार दर्शाते हुए बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक बेहद कम यानी लगभग एक लाख 30-35 हजार बोरी की रही।
हैफेड और नैफेड जैसी सहकारी संस्थाओं की समझदारीपूर्ण बिकवाली से स्थितियां संतुलित बनी हुई हैं। इसी तरह भारतीय कपास निगम (सीसीआई) को भी बिनौला सीड न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की खरीद लागत के हिसाब से ही बेचना चाहिये क्योंकि इस बार कपास का उत्पादन कम है। अन्यथा सीसीआई बिनौला सीड को एमएसपी लागत से कम भाव पर बेचने के बजाय इनका स्टॉक बना ले क्योंकि आगे जाकर बिनौले की जरुरत बढ़ेगी।
सूरजमुखी जैसे ऊपज भी प्रभावित हुए हैं
सूत्रों ने कहा कि अभी हाल के दिनों में सस्ते दाम पर बिनौला सीड की बिकवाली की वजह से मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी जैसे ऊपज भी प्रभावित हुए हैं। ऐसी बिक्री केवल कारोबारी धारणा को बिगाड सकती हैं इसलिए बिनौला सीड को स्टॉक कर लेना चाहिये या फिर एमएसपी लागत के हिसाब से बेचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
Navabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
तेल-तिलहनों के भाव
सरसों तिलहन- 6,650-6,700 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली- 5,825-6,150 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल- 2,125-2,425 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,340-2,440 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,465 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
बिजनेस सेक्टर के अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वहीं, सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 13,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 4,335-4,385 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,035-4,135 रुपये प्रति क्विंटल।
Prices of most oilseeds improved amid weak arrivals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














