- Hindi News »
- Business »
- Piyush Goyal Statement On Reduction Of Custom Duty Rate On Gold Import
महिलाओं को खुश करने के लिए मोदी सरकार का मास्टरप्लान, पीयूष गोयल बोले – अब मंगलसूत्र खरीदना हुआ आसान
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सोने पर आयात शुल्क कम होने के कारण महिलाएं आसानी से सोने को खरीदने में सक्षम हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पीयूष गोयल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : सोने की कीमतों के आसमान छूने के कारण हर कोई इसे खरीदने से पहले काफी सोच विचार करता है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोने की कीमतों को लेकर शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार ने सोने की कीमतें घटाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सोने की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने सोने पर लगने वाली आयात शुल्क में भारी कटौती की जा रही है, जिसके बाद देश की महिलाएं आसानी से मंगलसूत्र खरीद सकती हैं।
गोयल ने यहां आभूषण कंपनी मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सोना सस्ता होने के बाद महिलाएं अब ज्यादा भारी और आकर्षक मंगलसूत्र भी आसानी से खरीद सकती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, ‘‘मुझे बताया गया है कि आयात शुल्क में कटौती के बाद सोने के कारोबार में उछाल देखा जा रहा है। सरकार के इस फैसले से कारोबार में भी बहुत तेजी आयी है। अब, मेरी राय में हमारी बहनों को अपने मंगलसूत्र खरीदने में कोई समस्या नहीं होगी और आप अब आसानी से वजनदार मंगलसूत्र भी खरीद सकती हैं।”
ये भी पढ़े :- मेटा पर 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना, फेसबुक यूजर्स के पासवर्ड सिक्योरिटी मामले में EU का सख्त कदम
सम्बंधित ख़बरें
भारत में अगले 20 सालों तक मौसम कैसा रहेगा? CEEW ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, इन राज्यों के लिए बड़ा संकट
मुंबई में Piyush Goyal का उद्योगों को संदेश, मजबूत सप्लाई चेन और गुणवत्ता पर दिया जोर
सांसद पीयूष गोयल का जनता दरबार, नागरिकों को समस्याओं का त्वरित समाधान
अमर अकबर एंथनी में नजर आई वन रानी की पटरी पर वापसी, वेकेशन से पहले तैयार हुआ संजय गांधी नेशनल पार्क
सोने पर घटी कस्टम ड्यूटी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ समय पहले ही सोने के आयात पर कस्टम ड्यूटी में भारी कटौती की घोषणा की थी। इस तरह शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। गोयल ने कहा कि सोने से जुड़े कारोबार को लेकर हमेशा यही कहा जाता था कि इसके आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम किया जाना चाहिए, ये बात सबसे ज्यादा चर्चा में रहती थी। अब सरकार के सोने के आयात शुल्क को कम करने के फैसले के बाद सोने की मांग बढ़ रही है। उन्होंने स्वर्ण एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद यानी जीजेईपीसी से विदेशों में आभूषण विक्रेताओं की दुकानों से भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने में मदद करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे देश और पूरे सोने के कारोबार से जुड़े सेक्टर को मदद मिलेगी।
एक विकसित देश बनाने में मदद
गोयल ने 21,000 छात्राओं को छात्रवृत्ति की घोषणा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जीजेईपीसी से क्षेत्र-व्यापी योजना तैयार करने को कहा जिसमें कंपनियां लड़कियों की शिक्षा जैसे विशिष्ट मुद्दों पर एक साथ मिलकर भारत को एक विकसित देश बनाने में मदद करें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Piyush goyal statement on reduction of custom duty rate on gold import
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़! टेंट के नीचे निकली बारात, वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 05, 2026 | 12:40 PMFree Uniform Scheme Maharashtra: सरकारी स्कूलों में बंटेगी ड्रेस; गुणवत्ता खराब होने पर स्कूल समिति जिम्मेदार
May 05, 2026 | 12:39 PMSambhajinagar Development Plan: नए निवेश से बदलेगा शहर; जी. श्रीकांत ने विकास के लिए मांगा नागरिकों का साथ
May 05, 2026 | 12:33 PMबंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर नागपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का विजयोत्सव; विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 12:28 PMबरगी हादसा: क्रूज के री-फिट पर 38 लाख खर्च फिर कैसे खराब हुआ इंजन? लापरवाही या भ्रष्टाचार, खड़े हो रहे सवाल
May 05, 2026 | 12:25 PMमोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
May 05, 2026 | 12:23 PMनसरापुर कांड पर फूटा राज ठाकरे का गुस्सा, सरकार और समाज को दिखाया आईना, बोले- आरोपी को तड़पा-तड़पा के मारो
May 05, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














