- Hindi News »
- Business »
- Petrol Diesel Price Reduction
Petrol Price : पेट्रोल और डीजल की कीमत में आ सकती है गिरावट, अमेरिका और गल्फ ने दी गुड न्यूज
2 अप्रैल से देशों पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है। जिसके कारण निवेशकों के मन में काफी डर फैल गया है। जिसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पेट्रोल और डीजल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की आम जनता को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही गिरावट देखने के लिए मिल सकती है। जिसका मुख्य कारण ये है कि गल्फ देशों के कच्चे तेल की कीमत लगातार तीसरे दिन 70 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के कच्चे तेल की कीमतें 66 डॉलर प्रति बैरल पर 2 दिनों से कारोबार करती हुई नजर आ रही है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो गल्फ देशों का कच्चा तेल जल्द ही 65 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड ऑयल 60 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आ सकता है। जिससे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रूड इंपोर्टर भारत को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
कच्चे तेल की सप्लाई
असल में अमेरिकी टैरिफ और ट्रंप के ड्रिल बेबी ड्रिल प्रोग्राम शुरू करने के बाद बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई में बढ़त होने वाली है। वहीं दूसरी ओर गल्फ देशों के ग्रुप ओपेक प्लस ने टैरिफ के डर से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। असल में अमेरिका अप्रैल से कनाडा, चीन और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है।
सम्बंधित ख़बरें
डोनाल्ड ट्रंप पर फिर मंडराया मौत का साया, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर
दो तरफा जंग की तैयारी में ईरान! लेबनान में हिजबुल्लाह पर IRGC ने किया कब्जा, इजरायल पर बरसेगा कहर
अमेरिकी सैनिक द्वारा गोद ली गई ईरानी महिला को 52 साल बाद निर्वासन का खतरा, ट्रंप की नीतियों से बढ़ा डर
ट्रंप का ग्रीनलैंड के लिए बड़ा ऐलान… बीमार लोगों की मदद के लिए भेज रहे हैं अत्याधुनिक हॉस्पिटल शिप
साथ ही 2 अप्रैल से देशों पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है। जिसके कारण निवेशकों के मन में काफी डर फैल गया है। जिसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आयी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्रूड ऑयल की कीमतें कितनी हो गई हैं और पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी कम होने की उम्मीद है।
पेट्रोल और डीजल हो सकते हैं सस्ते
सभी घटनाक्रमों के बाद से अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट देखने के लिए मिल सकती है। उम्मीद है कि दुनिया के उन देशों में पेट्रोल और डीजल सस्ते होने लगे है, जो अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट करें। जिसमें भारत का नाम आसानी से शामिल किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स की राय है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले में रुपये की वैल्यू बढ़ सकती है। साथ ही देश का इंपोर्ट बिल भी कम हो सकता है। ऐसे में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती दिखायी दे सकती है। जानकारों का मानना है कि अगर अप्रैल के महीने में भी गल्फ देशों का कच्चा तेल 65 और 70 डॉलर के बीच में रहा तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपये की कटौती देखने के लिए मिल सकती है।
Petrol diesel price reduction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














