- Hindi News »
- Business »
- Petrol And Diesel Will Become Cheaper
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल हो जाएगा सस्ता, इक्रा के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कहा कि आने वाले कुछ सालों में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आ सकती है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

पेट्रोल और डीजल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द ही सस्ते हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आयी है। रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट में ये कहा गया था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। अगर ऐसा होता है कि तो देश की जनता को इससे काफी लाभ हो सकता है। आइए हम जानते हैं क्या हैं पूरा सच।
करोड़ों का होगा फायदा
भारत को इंटरनेशनल एनर्जी रेट्स में नरमी का रुख जारी रहने पर कच्चे तेल और एलएनजी के इंपोर्ट पर 1.8 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को इस बात का अनुमान जताया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर और कंज्यूमर है। ये अपनी 86 प्रतिशत से ज्यादा की कच्चे तेल की जरूरत को पूरा करने के लिए बाहरी देशों से तेल इंपोर्ट करता है। भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में विदेशों में कच्चा तेल खरीदने पर 242.4 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर दिए थे।
एलपीजी प्राइम में हो सकती है कटौती
भारत में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी एलएनजी की डिमांड का लगभग आधा हिस्सा डोमेस्टिक प्रोडक्शन से पूरा होता है। इस आइटम के इंपोर्ट पर 15.2 अरब डॉलर खर्च किए गए थे। डिमांड के इस मोर्च पर अनिश्चितता के कारण ग्लोबल सप्लाई बढ़ने के अनुमान के कारण इस हफ्ते की शुरूआत में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का प्राइस 4 साल के सबसे निचले स्तर पर यानी 60.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन
क्या है राष्ट्रपति का ‘ब्रह्मास्त्र’ धारा 122? बिना संसद की अनुमति के वापस लौटे टैरिफ, हिल गया वैश्विक बाजार
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक टिप्पणी में कहा था कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में क्रूड ऑयल के एवरेज प्राइस 60-70 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रह सकती है। इक्रा ने आगे कहा है कि इस लेवल पर कच्चे तेल का प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों की इनकम वित्त वर्ष 2025-26 में 25,000 करोड़ रुपये तक रह सकती है। ये अनुमान भी जताया गया था कि चालू वित्त वर्ष में क्रूड ऑयल पर 1.8 लाख करोड़ रुपये और एलएनजी के इंपोर्ट पर 6,000 करोड़ रुपये की सेविंग की जा सकती है।
Petrol and diesel will become cheaper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














