-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- New Income Tax Bill Will Get Approval Next Week
कैबिनेट की अगली बैठक में पास हो सकता है इनकम टैक्स बिल, अगले हफ्ते पेश हो सकता है नया विधेयक
- Written By: अपूर्वा नायक
न्यू इनकम टैक्स बिल को काफी सरल और आसान बनाया जा सकता है, जिसे टैक्सपेयर्स आसानी से समझ सकते हैं। टैक्सपेयर्स के लिए आने वाले दिनों में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना बेहद आसान हो सकता है।

निर्मला सीतारमण, (केंद्रीय वित्त मंत्री)
नई दिल्ली : न्यू इनकम टैक्स बिल को शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद आने वाले हफ्ते में लोकसभा में इस विधेयक को पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करते हुए नए इनकम टैक्स से जुड़े बिल को संसद में पेश करने की घोषणा की थी।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि क्रिमिनल लॉ के संबंध में, हमारी सरकार ने इंडियन पीनल कोड यानी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की शुरूआत की थी। अब इस सदन को बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि नया इनकम टैक्स बिल न्याय की उसी भावना को आगे लेकर जाएगा। न्यू बिल टेक्स्ट के मामले में चैप्टर और शब्दों दोनों में ही करेंट टैक्स एक्ट के लगभग आधे हिस्से के साथ साफ और सरल होगा। टैक्सपेयर्स के साथ टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के लिए भी इसे समझना आसान हो जाएगा, जिसके चलते टैक्स निश्चितता बढ़ सकती है और इससे जुड़े केसेस में भी कमी आएगी।
वित्त मंत्री ने कहा है कि पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने टैक्सपेयर्स की फेसिलिटी के लिए फेसलेस एसेसमेंट, टैक्सपेयर्स चार्टर, इनकम टैक्स रिटर्न में तेजी, सेल्फ एसेसमेंट के माध्यम से 99 प्रतिशत रिटर्न और विवाद से विश्वास स्कीम को लागू किया है। इसी कोशिशों को जारी रखते हुए टैक्स विभाग के “पहले भरोसा करें, बाद में जांच करें” की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। मैं अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करने का प्रपोजल रखती हूं।
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
PM मोदी ने की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की सराहना, बोले- शिल्प परंपरा से बढ़ेगा आर्थिक विकास
ITR Refund Status: बैंक खाते में नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड? इन 2 आसान तरीकों से ऑनलाइन चेक करें
ITR e-Verification Rules: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना क्यों है बहुत जरूरी
न्यू इनकम टैक्स बिल कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद देश की संसद में पेश किया जाने वाला है। ये बिल मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा। न्यू इनकम टैक्स एक्ट का मोटिव टैक्स प्रोसेस को और भी ज्यादा सरल और आसान बनाना है। साल 1961 के बाद पहली बार इनकम टैक्स एक्ट में बदलाव आने वाला है। नए कानून पर सीबीडीटी की कमिटी काम भी कर रही है। हालांकि पिछले 60 सालों में कई बार इनकम टैक्स स्लैब में समय से साथ साथ संशोधन किए गए हैं। फिलहाल टैक्सपेयर्स के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि इनकम टैक्स बिल में क्या हो सकता है?
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या हो सकता है न्यू इनकम टैक्स बिल में?
न्यू इनकम टैक्स बिल को काफी सरल और आसान बनाया जा सकता है, जिसे टैक्सपेयर्स आसानी से समझ सकते हैं। टैक्सपेयर्स के लिए आने वाले दिनों में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना बेहद आसान हो सकता है। केंद्र सरकार इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग नियमों को काफी आसान और सरल बनाने की तैयारी कर रही है। सरकार बढ़ते टैक्स विवादों को लेकर काफी ज्यादा परेशान है और करीब 120 बिलियन डॉलर के वैल्यू के बराबर टैक्स मामले में विवादों के घेरे में हैं। न्यू टैक्स एक्ट के माध्यम से इसे कम करने की तैयारी है। न्यू इनकम टैक्स बिल में टैक्स से जुड़े कानूनों के अंतर्गत वित्त वर्ष और एसेसमेंट ईयर कहने की प्रैक्टिस को बदला जाएगा और सिर्फ टैक्स ईयर के तौर पर इसे परिभाषित किया जाएगा। साथ ही टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए एडिशनल फॉर्म्स की संख्या को भी घटाया जाएगा। निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स को विभाग की ओर से भेजे जाने वाले नोटिस की भाषा को ऐसा बनाने को कह चुकी हैं, जिसे टैक्सपेयर्स आसानी से समझ सकें और टैक्स डिपार्टमेंट को जवाब देने के लिए वकील की जरूरत नहीं पड़ेगी।
New income tax bill will get approval next week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














