- Hindi News »
- Business »
- New Income Tax Bill 2025 Will It Become Easier Or Will The Complications Increase
New Income Tax Bill 2025: टैक्स फाइलिंग आसान होगा या बढ़ेंगी मुश्किलें? नए बिल में हो सकते हैं ये बदलाव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 को गुरुवार को लोकसभा में पेश कर सकती हैं। यह बिल 1961 के पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा।
- Written By: मनोज आर्या

निर्मला सीतारमण, (वित्त मंत्री)
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा गुरुवार को लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 (New Income Tax Bill 2025) पेश किए जाने की संभावना है, जिसे देश की टैक्स सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। इस विधेयक का उद्देश्य टैक्स स्ट्रक्चर को आसान बनाना, टैक्सपेयर्स को अधिक राहत प्रदान करना और डिजिटल युग के अनुरूप टैक्स सिस्टम को मजबूत करना है। सरकार का दावा है कि यह बिल न केवल कर अनुपालन को बढ़ावा देगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा।
न्यू इनकम टैक्स बिल क्यों जरूरी?
- मौजूदा आयकर अधिनियम 1961 को अत्यधिक जटिल और पुराना माना जाता है।
- कानूनी विवादों की संख्या बढ़ रही है, जिससे मुकदमेबाजी का बोझ बढ़ता है।
- टैक्स सिस्टम को सरल और डिजिटल बनाकर इसे करदाताओं के लिए सुगम बनाया जाएगा।
नए बिल में शामिल होंगे ये बदलाव
नई सिस्टम के तहत कम दस्तावेजों की जरूरत होगी और डिजिटल माध्यम को बढ़ावा मिलेगा। बिल में सिर्फ मौजूदा कर संरचना को आसान और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ में टैक्सपेयर्स को ध्यान में रखते हुए टैक्स कानून की भाषा सरल बनाई जाएगी। पुराने और अस्पष्ट प्रावधानों को हटाकर कानून को ज्यादा स्पष्ट बनाया जाएगा। टैक्स नियमों को डिजिटल इंडिया के अनुरूप अपडेट किया जाएगा।
- बिल को लोकसभा में पेश करने के बाद संसदीय समिति के पास भेजा जाएगा।
- समिति की सिफारिशों के आधार पर बिल को फाइनल किया जाएगा।
- कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे दोबारा संसद में पेश किया जाएगा।
- अंतिम स्वीकृति के बाद Income Tax Act 2025 के रूप में लागू किया जाएगा।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
किस योजना पर काम कर रही है सरकार
सरकार का लक्ष्य करदाताओं की मुश्किलें कम करना और टैक्स सिस्टम को पारदर्शी बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बिल भारत की कर प्रणाली को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह नया विधेयक करदाताओं के लिए राहतभरा साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें टैक्स नियमों को ज्यादा समझने योग्य और सहज बनाया जाएगा। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि लोकसभा और राज्यसभा में यह विधेयक किस रूप में पारित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Income Tax: आज से लागू हुआ नया नियम, सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स छूट में हुए बड़े बदलाव, जानें सबकुछ
संभाजीनगर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लीज मामले की जांच की मांग, सांसद कल्याण काले ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, आयकर विभाग ने ₹296 करोड़ का भेजा डिमांड नोटिस; क्या है पूरा मामला?
New income tax bill 2025 will it become easier or will the complications increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














