-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Nectar Lifesciences Share Price Jumped 18 Percent Today By Annouced Buyback
1 साल में 75% गिरा शेयर, कंपनी के बड़े फैसले से अचानक 18% की उछाल; सुर्खियों में ₹20 का ये स्टॉक
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: कंपनी की शेयर प्राइस में इतनी तेजी तब आई, जब बोर्ड ने शेयर बायबैक योजना को मंजूरी दे दी। कंपनी की योजना है कि 27 रुपये प्रति शेयर की दर से 81 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे:

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Nectar Lifesciences Share Price: एक स्मॉलकैप कंपनी के शेयर में गुरुवार को गजब की तेजी देखने को मिली। शेयर अचानक से 18 फीसदी चढ़ गया, क्योंकि कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया। इससे पहले यह शेयर 1 साल से टूट रहा था और पिछले साल सितंबर से अबतक करीब 75% तक टूट चुका था। यह शेयर नेक्टर लाइफसाइंसेज लिमिटेड का है। यह आज शुरुआती कारोबार में ही 18 प्रतिशत चढ़कर 21.19 रुपये पर पहुंच गए।
कंपनी की शेयर प्राइस में इतनी तेजी तब आई, जब स्मॉलकैप कंपनी के बोर्ड ने शेयर बायबैक योजना को मंजूरी दे दी। कंपनी की योजना है कि 27 रुपये प्रति शेयर की दर से 81 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे। इसमें 3 करोड़ फुली पेड अप इक्विटी शेयर शामिल हैं। हालांकि यह शेयर 17.24% चढ़कर 20.95 रुपये पर बंद हुआ।
24 दिसंबर रिकॉर्ड डेट तय
घोषित बायबैक कंपनी की मौजूदा कुल पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल में कुल इक्विटी शेयरों की संख्या का 13.38 फीसदी है। सितंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी में 44.91 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रमोटरों ने शेयर बायबैक में भाग लेने की कोई इच्छा नहीं दिखाई। कंपनी ने इक्विटी के बायबैक के लिए 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
एक महीने में 49% चढ़ा है शेयर
नेक्टर लाइफसाइंसेज के शेयर इस साल 48 फीसदी टूट चुके हैं। वहीं पिछले साल सितंबर में यह शेयर अपने रिकॉर्ड स्तर 52 रुपये पर था, जहां से नवंबर 2025 तक यह 75 फीसटी टूट गया था। हालांकि आज इसमें 18 फीसदी की तेजी आई है। वहीं एक महीने के दौरान यह शेयर 49 फीसदी चढ़ा है।
कंपनी की ओर से क्या कहा गया?
नेक्टर लाइफसाइंसेज ने कहा कि बायबैक का साइज 31 मार्च, 2025 को समाप्त साल के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए फाइनेंशियल डिटेल्स के आधार पर, सिंगल और कसोलिडेट बेस पर कंपनी की कुल पेड इक्विटी कैपिटल और फ्री स्टोर के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं है। कंपनी ने कहा कि कंपनी अधिनियम, 2013 और सेबी विनियमों में प्रावधानों के अनुरूप टेंडर प्रपोजल के माध्यम से रिकॉर्ड डेट के अनुसार, प्रमोटर्स, प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों को छोड़कर कंपनी के सभी इक्विटी शेयरधारकों से आनुपातिक आधार पर बायबैक का प्रस्ताव है।
ये भी पढ़ें: नए साल से लागू हो जाएगा 8वां वेतन आयोग? कर्मचारियों को कब से मिलेगा लाभ, एक क्लिक में जानिए सब कुछ
प्रमोटरों की बढ़ेगी हिस्सेदारी
शेयर बायबैक के बाद कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 51.84 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि कंपनी में पब्लिक हिस्सेदारी 55.09 प्रतिशत से घटकर 48.16 प्रतिशत हो जाएगी। इस बीच, कंपनी ने 4 दिसंबर 2025 से अगली आम बैठक तक सुशील कपूर को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने का ऐलान किया है। उन्हें 4 दिसंबर 2025 से तीन सालों के लिए कंपनी का पूर्णकालिन डायरेक्टर (फाइनेंस) भी बनाया गया है।
Nectar lifesciences share price jumped 18 percent today by annouced buyback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














