- Hindi News »
- Business »
- Minister Piyush Goyal Met Starlink Comprising Of Vice President Director Satellite Internet Start In India
Starlink को लेकर भारत में हलचलें फिर बढ़ीं, जानें किस दिन से शुरू हो रहा सैटेलाइट इंटरनेट
एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ Starlink के लिए साझेदारी पर मार्च में Reliance Jio और फिर Airtel ने घोषणा की थी। लेकिन सुरक्षा मंजूरी और स्पेक्ट्रम आवंटन के बिना यह संभव नहीं है। इसीलिए गोयल की यह बैठक काफी अहम है।
- Written By: सौरभ शर्मा

केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल की स्टारलिंक के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात (फोटो - पीयुष गोयल ट्विटर)
नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की दौड़ अब और रोमांचक हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में स्टारलिंक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें कंपनी के भविष्य के निवेश योजनाओं और मौजूदा साझेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस प्रतिनिधिमंडल में स्टारलिंक के वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रयान गुडनाइट शामिल थे।
स्टारलिंक भारत में सेवाओं को गति देने को तैयार है, लेकिन सुरक्षा मंजूरी और स्पेक्ट्रम आवंटन के बिना यह मुमकिन नहीं है। इसी वजह से गोयल की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, खासतौर पर तब जब भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत अपने अंतिम चरण में है।
Met a delegation from @Starlink, comprising of Vice President Chad Gibbs & Senior Director, Ryan Goodnight. Discussions covered Starlink’s cutting-edge technology platform, their existing partnerships & future investment plans in India. pic.twitter.com/mX66Y6Ltsn — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 16, 2025
जियो और एयरटेल के साथ समझौता पर मामला स्पेकट्रम पर अटका
मार्च में रिलायंस जियो और फिर एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ स्टारलिंक को लेकर साझेदारी की घोषणा की थी। दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने स्टारलिंक की प्रतिस्पर्धी कंपनियों जियो सैटेलाइट और भारती समूह की यूटेलसैट वनवेब को पहले ही लाइसेंस दे रखा है, लेकिन अभी तक स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। स्टारलिंक जहां 6,750 से अधिक सैटेलाइट्स की मदद से विश्व की सबसे बड़ी सैटेलाइट कंस्टीलेशन चला रही है, वहीं यूटेलसैट वनवेब के पास लगभग 600 और जियो के साझेदारों के पास मात्र 70 सैटेलाइट हैं। यही कारण है कि स्टारलिंक को इस क्षेत्र का संभावित गेम-चेंजर माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई में विकास कार्यों को रफ्तार, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और रोजगार केंद्रों की समीक्षा की
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
इंटरनेट बंद तो क्या हुआ, बिना स्मार्टफोन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जान लीजिए ये 3 जबरदस्त तरीके
Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ट्राई की सिफारिश के बाद रास्ता खुलने की उम्मीद
स्टारलिंक को भारत में परिचालन शुरू करने के लिए टेलीकॉम रेग्युलेटर ट्राई की स्पेक्ट्रम नीति पर सिफारिशों का इंतजार है। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो सुरक्षा मंजूरी के बाद स्टारलिंक भारत में अपना विस्तार कर सकता है। हालांकि यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टारलिंक भारत के डिजिटल भविष्य को नई दिशा दे पाएगा या फिर स्पेक्ट्रम विवाद इसे रोक देगा।
Minister piyush goyal met starlink comprising of vice president director satellite internet start in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














