-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Market Capital Of 4 Companies Increased From Top 10 Sensex Companies
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ इतना इजाफा, जानिए कंपनियों का हाल
- Written By: दीपिका पाल
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार 4 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 81,151.31 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

सेंसेक्स की 4 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। शेयर बाजार आज रविवार को बंद है लेकिन सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार 4 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 81,151.31 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस रिपोर्ट के आधार पर सबसे अधिक फायदा कमाने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक का नाम सामने आया है। इसे लेकर बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.61 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया।
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैपिटल में इजाफा देखने के लिए मिला है। इसके अलावा दूसरी ओर इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एक साथ मार्केट वैल्यू में 76,622.05 करोड़ रुपये की गिरावट देखने के लिए मिली है।
जानिए कितना हुआ कंपनियों का मार्केट कैप
यहां पर बताते चलें कि, सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 28,495.14 करोड़ रुपये बढ़कर 8,90,191.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 23,579.11 करोड़ रुपये बढ़कर 12,82,848.30 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 17,804.61 करोड़ रुपये बढ़कर 7,31,773.56 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 11,272.45 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,71,707.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 23,314.31 करोड़ रुपये घटकर 7,80,126.10 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 16,645.39 करोड़ रुपये घटकर 18,38,721.14 करोड़ रुपये पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
JP Morgan का बड़ा दावा: टैक्स सुधारों का ऐसा हो रहा है शेयर बाजार पर असर, जानिए क्यों डटे रहे भारतीय निवेशक
ये भी पढ़ें –चूना खाने से हड्डियां बनती हैं मजबूत, जानिए क्या कहता है इसका वैज्ञानिक प्रमाण
किन कंपनियों को उठाना पड़ा नुकसान
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,248.85 करोड़ रुपये घटकर 6,38,066.75 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 10,402.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,91,321.40 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी के मूल्यांकन में 8,760.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,91,418.91 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 2,251.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,682.29 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।
ये भी पढ़ें- मनपसंद का खाना परोसना ही शेफ की जिंदगी का है बड़ा चैलेंज, जानिए शेफ खत्री से इसके बारे में
Market capital of 4 companies increased from top 10 sensex companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














