-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pmo Shifts South Block To Seva Teerth Last Cabinet Meeting Central Vista Project Updates
80 साल के इतिहास को विदाई: साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक कल, ‘सेवा तीर्थ’ होगा PMO का नया पता
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PMO Shifting South Block: भारतीय सत्ता का केंद्र रहा साउथ ब्लॉक अब इतिहास बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय 1189 करोड़ की लागत से बने नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो रहा है।

साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक आज, फोटो- नवभारत
Last Cabinet Meeting South Block: आजादी के बाद से देश की नीति और नियति तय करने वाला ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक शुक्रवार को एक भावुक विदाई का गवाह बनेगा। कल शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां अंतिम कैबिनेट बैठक होगी, जिसके बाद पीएमओ सेंट्रल विस्टा के आधुनिक परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरित हो जाएगा।
भारत की राजनीति का करीब 80 वर्षों तक केंद्र रहे साउथ ब्लॉक से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अपनी ऐतिहासिक विदाई ले रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस शुक्रवार (13 फरवरी) को होने वाली कैबिनेट की बैठक बेहद खास और सांकेतिक होगी। यह बैठक इस ऐतिहासिक इमारत के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए आयोजित की जा रही है, जहां से दशकों तक भारत सरकार का संचालन होता रहा है।
पहली कैबिनेट बैठक का गवाह है साउथ ब्लॉक
साउथ ब्लॉक का इतिहास स्वतंत्र भारत के जन्म के साथ जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस इमारत में पहली कैबिनेट बैठक 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी। अब करीब 80 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली यह अंतिम बैठक एक युग के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
1,189 करोड़ की लागत से बना ‘सेवा तीर्थ-1’
प्रधानमंत्री कार्यालय अब सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत नवनिर्मित परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होगा। करीब 1,189 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परिसर 2,26,203 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा किया गया है।
इस आधुनिक परिसर में तीन मुख्य इमारतें तैयार की गई हैं:
- सेवा तीर्थ-1: यह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का मुख्य मुख्यालय होगा।
- सेवा तीर्थ-2: यहाँ कैबिनेट सचिवालय का संचालन होगा, जो सितंबर में ही यहां शिफ्ट हो चुका है।
- सेवा तीर्थ-3: यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का नया ठिकाना होगा।
आधुनिक सुविधाएं और कम होगी ट्रैफिक की समस्या
विजय चौक के नजदीक बना यह नया कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। वैसे तो कैबिनेट की बैठकें प्राय: प्रधानमंत्री आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) पर होती आई हैं, लेकिन नए ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में विशेष रूप से एक कैबिनेट हॉल तैयार किया गया है।
इसी परिसर के पास नया प्रधानमंत्री आवास भी बनाया जा रहा है, जो संसद भवन के काफी करीब है। इस पूरी शिफ्टिंग का एक मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाना और उनके आवागमन के दौरान आम जनता को होने वाली ट्रैफिक संबंधी परेशानियों को कम करना है।
संग्रहालय बनेंगे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक
प्रधानमंत्री कार्यालय के खाली होने के बाद साउथ ब्लॉक और उसके साथ वाले नॉर्थ ब्लॉक को सुरक्षित रखने की एक बड़ी योजना है। इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों को ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ नाम से एक भव्य सार्वजनिक संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 9 साल की उम्र में मां को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; जानें मजदूरी कर लिंकन कैसे बने अमेरिका के राष्ट्रपति?
नॉर्थ ब्लॉक में संग्रहालय बनाने का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। इस बदलाव का मकसद यह है कि आने वाली पीढ़ियां भारत की प्रशासनिक विरासत और इतिहास को करीब से देख सकें और उसे महसूस कर सकें।
Pmo shifts south block to seva teerth last cabinet meeting central vista project updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














