-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Lic Made Guinness World Record
LIC की लगी लॉटरी, पॉलिसी बेचने के रिकॉर्ड के साथ की जोरदार कमाई
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा पॉलिसी बेचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। साथ ही कंपनी ने मार्च महीने की तिमाही में 19,013 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है।

एलआईसी (सौ. डिजाइन फोटो )
लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया यानी एलआईसी ने हाल ही में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। कुछ ही समय पहले एलआईसी ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा पॉलिसी बेचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब कंपनी ने 3 महीने के अंदर 19,013 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी से मार्च की तिमाही में नेट प्रॉफिट 38 प्रतिशत से बढ़कर 19,013 करोड़ रुपये हो गया है।
लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया यानी एलआईसी ने मंगलवार को शेयर मार्केट को मार्च तिमाही के फाइनेंशियल रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने 1 साल पहले इसी तिमाही में 13,763 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।
सरकारी कंपनी एलआईसी ने कहा है कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एलआईसी की टोटल इनकम घटकर 2,41,625 करोड़ रुपये रह गई है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में ये आंकड़ा 2,50,923 करोड़ रुपये था। कंपनी की नई पॉलिसी के प्रीमियम से हुई इनकम भी मार्च 2025 की तिमाही में घटकर 11,069 करोड़ रुपये रह गई है। एक साल पहले की इसी अवधि में ये आंकड़ा 13,810 करोड़ रुपये था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
पालघर MACT का बड़ा फैसला: 2017 हादसे में लकवाग्रस्त युवक को बीमा कंपनी देगी 1.06 करोड़ का मुआवजा
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
प्रीमियम से कमाई की बढ़त हुई
हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में पॉलिसी के नए प्रीमियम से इनकम बढ़कर 79,138 करोड़ रुपये हो गई है, जो जनवरी से मार्च 2024 में 77,368 करोड़ रुपये हुआ करती थी। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में एलआईसी का नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत बढ़कर 48,151 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में ये आंकड़ा 40,676 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इंश्योरेंस कंपनी की टोटल इनकम 8,84,148 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 8,53,707 करोड़ रुपये थी। इस बीत एलआईसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के आखिरी डिविडेंड का मांग की थी, हालांकि उस पर अभी फैसला होना बाकी है।
भले ही भारतीय अर्थव्यवस्था बन गई चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी, लेकिन इन मामलों में अभी भी जापान भारी
कंपनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
इंश्योरेंस कंपनी ने हाल ही में 24 घंटे में धुआंधार पॉलिसीज बेचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। एलआईसी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि इस स्पेशल दिन 4,52,839 एजेंट्स ने पूरे भारत में 5,88,107 लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज को सक्सेसफुली कंप्लीट और इश्यू किया है। जिस पर एलआईसी ने कहा है कि ये रिकॉर्ड हमारे एजेंट्स के समर्पण, शॉर्प स्किल्स और सॉलिड वर्क एथिक्स का रिजल्ट है।
Lic made guinness world record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPPSC PCS 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
Jul 28, 2026 | 06:57 PMकैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
Jul 28, 2026 | 06:56 PMदतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
Jul 28, 2026 | 06:56 PMठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
Jul 28, 2026 | 06:54 PMअवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR
Jul 28, 2026 | 06:45 PMमहाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














