-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Irda Advice To Insurance Company
Insurance Premium : इंश्योरेंस कंपनियों को इरडा ने दी राय, बोली- कंपनियां ही करें प्रीमियम का भुगतान
- Written By: अपूर्वा नायक
इरडा ने कहा कि बीमाकर्ताओं को समय-समय पर एनपीसीआई यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के द्वारा निर्धारित सीमा तक प्रीमियम को रोकने के लिए बीमा-एएसबीए व्यवस्था का उपयोग करने की अनुमति है।

बीमा सेक्टर (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण यानी इरडा ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को अकाउंट में ब्लॉक अमाउंट के माध्यम से समर्थित इंश्योरेंस एप्लीकेशन की सुविधा देने के लिए कहा है। यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें पॉलिसी होल्डर अपने बैंक अकाउंट में प्रीमियम अमाउंट को ब्लॉक कर सकता है और जब पॉलिसी जारी होती है, अमाउंट अकाउंट से निकल जाती है।
यह ठीक वैसे ही जैसे शेयर मार्केट में आईपीओ के लिए एप्लीकेशन देते समय अमाउंट ब्लॉक की जाती है। अमाउंट तभी कटती है जब आईपीओ का अलॉकेशन होता है। इरडा के मानदंडों के अनुसार, इंश्योरेंस कंपनी के ग्राहक को दिये गए प्रस्ताव की स्वीकृति के फैसले के बारे में सूचित करने के बाद ही प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा।
स्पेशल ट्रांसेक्शन
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, वन टाइम मैंडेट यानी ओटीएम सुविधा उपयोगकर्ताओं को स्पेशल ट्रांसेक्शन के लिए अपने बैंक अकाउंट में धनराशि को ‘ब्लॉक’ करने की परमिशन देती है। इस व्यवस्था में वास्तविक भुगतान किए बिना धन की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
यूपीआई-ओटीएम
इरडा ने प्रीमियम के भुगतान के सुचारू ट्रांसेक्शन की सुविधा के मकसद से कहा कि बीमा कंपनियां यूपीआई-ओटीएम उपयोग कर सकती हैं और इसके लिए वे सक्षम हैं। इसमें कहा गया है कि अकाउंट में ब्लॉक राशि के माध्यम से समर्थित इंश्योरेंस एप्लीकेशन की सुविधा के अंतर्गत, संभावित ग्राहक से बीमाकर्ता को फंड का ट्रांसफर सिर्फ तभी होता है जब बीमा पॉलिसी जारी की जाती है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
इरडा ने कहा कि बीमाकर्ताओं को समय-समय पर एनपीसीआई यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के द्वारा निर्धारित सीमा तक प्रीमियम को रोकने के लिए बीमा-एएसबीए व्यवस्था का उपयोग करने की अनुमति है। इसमें कहा गया है कि बीमाकर्ताओं को लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए अपने संभावित ग्राहकों को बीमा-एएसबीए सुविधा प्रदान करना जरूरी है। वर्तमान में यह सुविधा व्यक्तिगत पॉलिसीहोल्डर्स को दी जा रही है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इंश्योरेंस कंपनियों को 1 मार्च तक इसे शुरू करने और बीमा-एएसबीए सुविधा देने के लिए कहा गया है। इंश्योरेंस रेग्यूलेटर ने यह भी कहा कि बीमाकर्ताओं को कई बैंकों के साथ पार्टनरशिप करनी चाहिए और उचित सिस्टम और प्रोसेस को अपनानी चाहिए। यूपीआई-ओटीएम सर्विस कई मामलों में उपयोगी है। इसके अंतर्गत ग्राहक तत्काल डेबिट के बिना राशि को ‘ब्लॉक’ को अधिकृत करना पसंद करते हैं। इससे ट्रांसेक्शन की प्रोसेस आसान हो जाती है। शेयर बाजार में एएसबीए या यूपीआई के माध्यम से अमाउंट को ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा का उपयोग रिटेल इंवेस्टर्स व्यापक रूप से करते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Irda advice to insurance company
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMसावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Jul 09, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














