-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Investors Will Be Able To Trade For Fewer Days In December
इस महीने कम दिन ट्रेडिंग कर पाएंगे निवेशक, इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- Written By: रंजन कुमार
Share Market Closed Dates: इस महीने भारतीय शेयर बाजार 9 दिन बंद रहेगा। इसमें वीकेंड और क्रिसमस की छुट्टी शामिल है। क्रिसमस के अवसर पर बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

भारतीय शेयर बाजार। इमेज-सोशल मीडिया
December Share Market Holiday List: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को नियमित रूप से बंद होता है। इसके अतिरिक्त विशेष सार्वजनिक छुट्टियों यानी पब्लिक हॉलिडे पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होती है। दिसंबर महीना भी इसी नियम का पालन करता है।
इस महीने में वीकेंड और पब्लिक हॉलिडे को मिलाकर 9 दिन बाजार बंद रहेगा। यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों अपने-अपने आधिकारिक ट्रेडिंग कैलेंडर में समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं। इससे निवेशकों को महीने भर की स्पष्ट जानकारी मिलती रहती है।
कब-कब होगी छुट्टी?
दिसंबर की सार्वजनिक छुट्टियों की बात करें तो केवल एक सरकारी अवकाश है। वह 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का दिन। इस दिन शेयर बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं की जाएगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सभी सेगमेंट-इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, करेंसी और कमोडिटी समेत सभी प्रमुख ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लेन-देन नहीं होगा। ऐसे ही क्रिसमस का दिन निवेशकों के लिए पूरी तरह से ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
शनिवार और रविवार की छुट्टियां
इसके अलावा हर हफ्ते के शनिवार और रविवार को भी बाजार बंद रहेंगे। 6 और 7 दिसंबर, 13 और 14 दिसंबर, 20 और 21 दिसंबर, 27 और 28 दिसंबर को वीकेंड अवकाश है। इन सभी तारीखों को 25 दिसंबर की छुट्टी के साथ जोड़ा जाए तो बाजार कुल 9 दिनों काम नहीं करेगा। इससे निवेशकों को अपने ट्रेडिंग प्लान बनाते समय इन तारीखों का ध्यान रखना जरूरी होगा। खासकर उनके लिए जो डे-ट्रेडिंग या शॉर्ट-टर्म पोजीशन रखते हैं।
यह भी पढ़ें: लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, 503 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
2026 के पहले दिन महीने में इतने दिन नहीं होगा कारोबार
26 जनवरी 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा। यह सरकारी अवकाश है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, जो रविवार के दिन है। इस दिन बाजार स्वाभाविक रूप से बंद रहेगा। इसके बाद मार्च ट्रेडर्स के लिए थोड़ा व्यस्त होता है। 3 मार्च को होली के कारण बाजार बंद रहेगा। 21 मार्च को रमजान ईद शनिवार को पड़ रही है। इस कारण मार्केट का अवकाश रहेगा। 27 मार्च को राम नवमी का अवकाश है। 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।
Investors will be able to trade for fewer days in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
Jul 08, 2026 | 11:28 AMनागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
Jul 08, 2026 | 11:22 AMइस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AMगड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
Jul 08, 2026 | 11:15 AMग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर
Jul 08, 2026 | 11:14 AMमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
Jul 08, 2026 | 11:06 AMDada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Jul 08, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














