- Hindi News »
- Business »
- Indians Earns 21000 Crore Rupees From Youtube
Youtube से मालामाल हो रहे हैं लोग, 3 सालों में लोगों को दे दिए 21,000 करोड़ रुपये
सोशल मीडिया वीडियो ऐप यूट्यूब के बारे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानकारी बता चली हैं कि इस वीडियो ऐप ने इंडियन क्रिएटर्स को 21,000 करोड़ रुपये की कमाई करवायी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

यूट्यूब से कमाई (सौ. सोशल मीडया )
नई दिल्ली : इस डिजिटल युग में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सिर्फ टाइमपास के लिए नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे क्रिएटर्स हैं, जो इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों की कमाई भी करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि कोरोना के बाद से ही वीडियो ऐप यूट्यूब ने जमकर लोगों की जेब भरी हैं। आपने कई बड़े या फिर छोटे क्रिएटर्स से ये सुना है कि वो यूट्यूब से काफी अच्छी कमाई कर रहे हैं।
वर्तमान में यूट्यूब में खुद ये जानकारी दी है कि उसके माध्यम से लोगों की कितनी कमाई हो रही हैं। साथ ही इन आंकड़ों से ये भी पता चला है कि यूट्यूब भारतीयों की जेब भरने में कितना अहम रोल अदा करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 3 साल में यूट्यूब ने भारत के एक्टर्स, क्रिएटर्स और मीडिया कंपनियों को तकरीबन 21,000 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये आंकड़े आने वाले समय में और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं क्योंकि यूट्यूब इन क्रिएटर्स को देने के लिए करीब 850 करोड़ का इंवेस्टमेंट करने वाला है।
दूसरे देशों में 45 अरब घंटों तक देखा गया
यूट्यूब के सीईओ ने ये कहा है कि उनके इंवेस्टमेंट से भारत के कंटेट क्रिएटर्स, मीडिया कंपनियों को आगे बढ़ने में और भी ज्यादा मदद मिल सकती हैं। इतना ही नहीं इसके कारण उनके करियर और बिजनेस के नए रास्ते खुल सकते हैं। इसकी सबसे खास बात ये हैं कि पिछले साल भारत में बने कंटेट को दूसरे देशों में करीब 45 अरब घंटों तक देखा जा चुका है। जिससे ये साफ हो गया है कि कैसे इंडियन यूट्यूबर्स देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब चैनलों ने कंटेट किया अपलोड
यूट्यूब के सीईओ ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले साल भारत के 10 करोड़ से भी ज्यादा यूट्यूब चैनलों ने अपने कंटेट अपलोड किया है। इस लिस्ट में से 15,000 से ज्यादा ऐसे चैनल है, जिनके पास 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वर्तमान के समय में 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूब चैनल तेजी से आगे बढ़े हैं। आपको बता दें कि, खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी यूट्यूब चैनल पर 2.5 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
Indians earns 21000 crore rupees from youtube
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
May 19, 2026 | 02:31 PMउत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
May 19, 2026 | 02:28 PMटेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
May 19, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM














