-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Rises By 36 Paise To 8600 Against Us Dollar
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 36 पैसे की बढ़त के साथ 86.00 पर पहुंचा
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.26 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 85.93 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 86.30 प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छुआ।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह के बीच रुपये ने शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की और 36 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.00 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.26 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 85.93 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 86.30 प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.00 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 36 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.36 पर बंद हुआ था। रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान यह कुल 123 पैसे मजबूत हुआ है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.04 पर रहा।
सेंसेक्स 557.45 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक की बढ़त के साथ 76,905.51 अंक पर जबकि निफ्टी 159.75 अंक चढ़कर 23,350.40 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉलर में कमजोरी से रुपये को मिला समर्थन
मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत घरेलू शेयर बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और एफआईआई निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला। उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और ताजा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के कारण रुपये के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिल सकता है।
Indian rupee rises by 36 paise to 8600 against us dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














