-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Rise Against Dollar Halted Fell 11 Paise To 8572
Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी पर लगा ब्रेक, 11 पैसे टूटकर 85.72 पर पहुंचा
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Rupee: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपये में सात दिन से जारी तेजी रुक गई, जो जोखिम से बचने की दिशा में बाजार धारणा में आये बदलाव को दर्शाता है।

Dollar vs Rupee (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा में आए सुधार तथा आयातकों की बढ़ती डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में तेजी के सिलसिले पर रोक लग गई और यह 11 पैसे की गिरावट के साथ 85.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले सात कारोबारी सत्रों में रुपया लाभ में रहा था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपये में सात दिन से जारी तेजी रुक गई, जो जोखिम से बचने की दिशा में बाजार धारणा में आये बदलाव को दर्शाता है। हालांकि, मिश्रित-से-सकारात्मक घरेलू बाजारों और विदेशी कोषों के प्रवाह ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 पर खुला और दिन के दौरान 85.58 के उच्चस्तर को छू गया। बाद में रुपया अस्थिर हो गया और सत्र के अंत में डॉलर के मुकाबले 85.84 के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद 85.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद स्तर से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया, सोमवार को 37 पैसे बढ़कर 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था और इसने 2025 में अपने पूरे नुकसान की भरपाई कर ली थी।
घरेलू शेयर बाजार के कारण उठेगा रुपया
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि विदेशी निवेश और मजबूत घरेलू शेयर बाजारों के कारण रुपया फिर ऊपर जाएगा। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रुपये की तेज बढ़त को रोक सकती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी सीबी उपभोक्ता विश्वास, नए घरों की बिक्री और अमेरिका से रिचमंड विनिर्माण सूचकांक आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 85.50 से 86 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉलर सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की गिरावट
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.24 रह गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत बढ़कर 73.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 32.81 अंक बढ़कर 78,017.19 अंक पर, जबकि निफ्टी 10.30 अंक बढ़कर 23,668.65 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,371.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Indian rupee rise against dollar halted fell 11 paise to 8572
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














