- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Jumps Against Us Dollar Trading With A Gain Of 34 Paise
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने लगाई छलांग, 34 पैसे की बढत के साथ कर रहा कारोबार
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.07 पर खुला। फिर बढ़त के साथ 84.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 34 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 34 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.96 पर पहुंच गया। अमेरिकी शुल्क के प्रभाव के बाद डॉलर में व्यापक कमजोरी से रुपये सहित उभरते बाजारों की मुद्राओं को राहत मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.07 पर खुला। फिर बढ़त के साथ 84.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 34 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.30 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.64 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत लुढ़ककर 69.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,806.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ की घोषणा के बाद यूएस स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार रात अमेरिकी बाजार में नैस्डैक करीब 6 फीसदी टूट गया, जबकि Dow Jones इंडेक्स में 1600 अंक या करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई। S&P 500 में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट आई। जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट धीरे-धीरे हावी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
800 अंक से भी ज्यादा टूटा सेंसेक्स
शुक्रवार के दिन कारोबार के शुरुआत में Sensex में 800 अंक से भी ज्यादा टूट चुका है, जबकि Nifty में भी 215 अंको से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी अभी 23038 लेवल पर कारोबार कर रहा है। जबकि Sensex 75766 अंक टूटकर कारोबार करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि निफ्टी बैंक में 90 अंकों की गिरावट है. BSE टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर भारी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि HDFC Bank, Bharti Airtel समेत 2 और शेयर उछाल पर है। सबसे ज्यादा गिरावट Tata Motors के शेयर में 4 फीसदी की आई है। इसके बाद टाटा स्टील और एल एंड टी के शेयर भी 2.5 फीसदी के आसपास टूट चुके हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
टाटा मोटर्स के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट
अमेरिकी बाजार का असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है। यहां आज Angel One के शेयर 4 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं। Trump Tariff के कारण Tata Motors के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं हिंदुस्तान कॉपर्स 3 फीसदी, Mazagon Dock के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, Vedanta के शेयर में 5.28 फीसदी की गिरावट आई है।
Indian rupee jumps against us dollar trading with a gain of 34 paise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
May 24, 2026 | 04:11 PMRohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PM‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
May 24, 2026 | 04:02 PMDavid Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
May 24, 2026 | 04:00 PMवर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
May 24, 2026 | 03:58 PMसीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
May 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














