- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Jumps 24 Paise To 8550 Against Us Dollar
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 24 पैसे उछलकर 85.50 पर पहुंचा
Dollar vs Rupee: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पूंजी बाजार में एफआईआई के मजबूत पूंजी प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला। विदेशी निवेशकों ने पिछले छह कारोबारी सत्रों में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को 24 पैसे उछलकर 85.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह बढ़ने से रुपये की विनिमय दर में मासिक वृद्धि पिछले छह वर्षो में सबसे अधिक है। इस साल मार्च में रुपये में 2.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो नवंबर 2018 के बाद से सबसे ज्यादा है। उस समय रुपये में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी थी। चालू वित्त वर्ष में रुपया दो प्रतिशत से अधिक कमजोर हुआ है। दो अप्रैल, 2024 को यह डॉलर के मुकाबले 83.42 पर था।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पूंजी बाजार में एफआईआई के मजबूत पूंजी प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला। विदेशी निवेशकों ने पिछले छह कारोबारी सत्रों में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजार और डॉलर की मजबूती ने रुपये के तेज उछाल पर रोक लगाया। इसके अलावा, निवेशक बढ़ती वैश्विक व्यापार चिंताओं के संभावित आर्थिक प्रभाव से भी जूझ रहे हैं।
डॉलर के मुकाबले 85.64 पर खुला रुपया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.64 पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 85.40 प्रति डॉलर तथा नीचे में 85.70 प्रति डॉलर तक आया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 85.50 पर बंद हुआ जो पिछले बंद से 24 पैसे की तेजी है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 85.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि विदेशी निवेशकों के निवेश के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, आयातकों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) की महीने के अंत में डॉलर मांग और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण इसमें बहुत तेजी की उम्मीद नहीं है। चौधरी ने कहा कि डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 85.15 से 86.70 के बीच रहने की संभावना है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉलर सूचकांक में 0.09 प्रतिशत की तेजी
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.43 हो गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 191.51 अंक की गिरावट के साथ 77,414.92 अंक, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.60 अंक घटकर 23,519.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Indian rupee jumps 24 paise to 8550 against us dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
May 24, 2026 | 04:11 PMRohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PM‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
May 24, 2026 | 04:02 PMDavid Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
May 24, 2026 | 04:00 PMवर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
May 24, 2026 | 03:58 PMसीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
May 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














