-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Depreciated By 7 Paise Against The Us Dollar In Early Trade Today
Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में रुपया में 7 पैसे की गिरावट, 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंचा
- Written By: आकाश मसने
वैश्विक स्तर पर शुल्क युद्ध बढ़ने से उत्पन्न आर्थिक उथल-पुथल के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: वैश्विक स्तर पर टैरिफ वॉर के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल जारी है। सोमवार को इसके चलते दुनिया के सभी शेयर बाजार ध्वस्त हो गए। जिसके कारण इसे ब्लैक मंडे कहा गया। टैरिफ वॉर के बढ़ने से उत्पन्न आर्थिक उथल-पुथल के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से घरेलू मुद्रा में और गिरावट आई, हालांकि कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत सुधार से इसे कुछ सहारा मिला।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 85.89 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान थोड़ा मजबूत होकर 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.76 पर बंद हुआ था।
इस बीच, 6 प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.73 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
गिरावट के बाद मंगलवार को उभरा निफ्टी
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को सेलर रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,040.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट का सामना करने के बाद मंगलवार को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरे। सेंसेक्स 1171.51 अंक की बढ़त के साथ 74,309.41 अंक जबकि निफ्टी 374.30 अंक चढ़कर 22,535.90 अंक पर आ गया।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
निफ्टी में सोमवार को साल की सबसे बड़ी गिरावट आई
बाजारों पर नज़र रखते हुए, एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अक्षय चिंचलकर ने कहा कि निफ्टी में साेमवार को साल की सबसे बड़ी गिरावट आई, लेकिन बंद होने पर 400 से ज़्यादा अंकों की रिकवरी बुल्स के लिए उत्साहजनक थी। इस उछाल के परिणामस्वरूप 22572-22685 के साथ एक बुलिश बेल्ट-होल्ड लाइन का निर्माण हुआ, जो अगला अपसाइड हर्डल एरिया है। डाउनसाइड पर, 22015-22130 एरिया महत्वपूर्ण है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian rupee depreciated by 7 paise against the us dollar in early trade today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














