-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indian Economys Good Days Are Coming Soon
Indian Economy : ये होली होगी इंडियन इकोनॉमी के लिए शुभ, जश्न में खुशी से झूम उठेगा देश
- Written By: अपूर्वा नायक
ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में आने वाले कुछ महीनों में महंगाई में भी कटौती देखने के लिए मिल सकती है और देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 6.5 प्रतिशत या फिर से उससे ऊपर रह सकती है।

Holi 2025
नई दिल्ली : इस साल की होली पूरे देश के लिए काफी शुभ साबित हो रही है। इसका पहला कारण तो ये है कि लोगों को अबकी बार एक लंबा वीकेंड मिल गया है। साथ ही इसका दूसरा कारण ये है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी ये कई सारी खुशियां लेकर आया है। होली से पहले महंगाई के आंकड़ों में भी कमी देखी गयी है। जिसमें फूड इंफ्लेशन में भी भारी गिरावट देखने के लिए मिली है। वहीं आरबीआई ने भी फरवरी के महीने में ब्याज दरों में कटौती की थी, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी शानदार है। इसके अलावा सरकार ने इस बार बजट में 12 लाख की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने का भी ऐलान किया है, जिसके बाद से देश के करोड़ों लोगों को ना सिर्फ राहत मिली है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिला है।
इंडियन इकोनॉमी के लिए ये खुशियां सिर्फ कुछ ही दिनों की नहीं है। ये खुशियां आपको पूरे साल देखने के लिए मिल सकती है। हाल ही में एसबीआई के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि आरबीआई पॉलिसी रेट में इस साल 0.75 प्रतिशत की कटौती करने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में आने वाले कुछ महीनों में महंगाई में भी कटौती देखने के लिए मिल सकती है और देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 6.5 प्रतिशत या फिर से उससे ऊपर रह सकती है।
कीमतों में गिरावट से आयी खुशियों की बहार
इस होली पर, आपके किचन के लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार मिठाई और फेस्टिव स्पेशल फूड आपकी जेब पर कम चोट डाल सकते हैं। भारत की रिटेल इंफ्लेशन की दर फरवरी महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो जनवरी के महीने के महीने में 4.31 प्रतिशत रही थी, जिसमें अनाज और डेयरी जैसे होली के जरूरी खाने का सामान की कीमतों में गिरावट आयी है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
आरबीआई ने दिया दोहरी खुशी का मौका
होली के रंग हवा में उड़ने से पहले ही, आरबीआई ने घर खरीदने वालों और उधारकर्ताओं को खुश होने का मौका दे दिया है। फरवरी के महीने में लोन ईएमआई में कटौती करने के बाद केंद्रीय बैंक आरबीआई ने एक बार फिर से ब्याज दरों को कम करने की योजना बनायी है। आरबीआई के नेतृत्व वाली एमपीसी ने रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। सबसे खास बात तो ये है कि फरवरी के महीने में की गई कटौती 5 सालों के बाद की गई थी।
बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वित्त मंत्री का सरप्राइज
फरवरी का महीना होली की ही तरह खुशखबरी के साथ आया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 में टैक्स में बड़ी राहत का ऐलान किया था। न्यू टैक्स रिजीम के अंतर्गत, 12 लाख रुपये की इनकम अब टैक्स फ्री हो गई है, इस कदम से मिडिल क्लास सेगमेंट के लोगों के हाथों में ज्यादा पैसा आने की उम्मीद की जा रही है। मूडीज रेटिंग्स ने ये भविष्यवाणी की है कि इस टैक्स को फ्री करने से कंजप्शन को बढ़ावा मिलेगा, जो महीनों तक अलर्ट कंजप्शन के बाद काफी जरूरी है।
Indian economys good days are coming soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













