-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- India Will Celebrate Msme Day On 27 June
आखिर कब हैं MSME Day, इसका अर्थव्यवस्था पर कैसे होता है असर
- Written By: अपूर्वा नायक
27 जून को पूरी दुनिया में एमएसएमई दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस सेक्टर का देश की जीडीपी में काफी अहम योगदान होता है। साथ ही ये सेक्टर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का अहम घटक होता है।

एमएसएमई सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
भारत में साल 2014 के बाद से छोटे व मझोले कारोबार की ओर बेहद बारीकी से ध्यान दिया गया है। जिसका ये असर है कि इस सेक्टर ने देश की इकोनॉमिक ग्रोथ में काफी अहम भूमिका निभायी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमएसएमई ने पूरे देश में इनोवेशन, इकोनॉमिक डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया है।
कुछ आंकड़ों के अनुसार एमएसएमई सेक्टर में 63 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स शामिल हुई हैं और भारत के टोटल एक्सपोर्ट में 45 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान रहा है, देश के तेजी से विकास में ये अहम शक्ति रहा है। इस साल 2025 में एमएसएमई डे की थीम इनोवेशन, इंपेक्ट और इंटेलीजेंस रहने वाली हैं।
एमएसएमई सेक्टर क्या है?
एमएसएमई सेक्टर का सीधा मतलब है माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइसेज। भारत में ये छोटे और मिडियम साइज के बिजनेस का एक सेक्टर हैं, जो मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस और बिजनेस सेक्टर में काम करते हैं। ये सेक्टर भारत की इकोनॉमी में मुख्य योगदान देता है, जैसे कि रोजगार के नए अवसर पैदा करना, इनोवेशन को बढ़ावा देना और इकोनॉमिक डेवलपमेंट में मदद करना।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
कब मनाया गया था पहला एमएसएमई डे?
आपको बता दें कि पहला एमएसएमई दिवस 27 जून 2017 को मनाया गया था। जो अप्रैल 2017 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली के द्वारा अपनाए गए प्रपोजल का रिजल्ट था। इस दिन की स्थापना के फैसले में एम्पॉयलमेंट जनरेशन, इनोवेशन, समावेशी आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से किया गया था। इस प्रपोजल में अलग पॉलिसी, प्रोग्राम और इनिशिएटिव के मिडियम से इन उद्यमों को सपोर्ट और बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया है।
RBI ने बैंकों के लिए जारी की बुलेटिन, कस्टमर्स तक पहुंचाएं रेपो रेट का लाभ
क्या है एमएसएमई दिवस का महत्व
एमएसएमई ग्लोबल इकोनॉमी का एक अहम कंपोनेंट है, जो लगभग 90 प्रतिशत बिजनेस का प्रतिनिधित्व करता है, 70 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार में योगदान देता है और दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में, फॉर्मल एमएसएमई नेशनल इनकम यानी जीडीपी में 40 प्रतिशत तक का योगदान करते हैं। एमएसएमई दिवस सतत विकास और आर्थिक प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने का एक अवसर है, जिससे उनके योगदान के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ती है।
India will celebrate msme day on 27 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














