-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Income Tax Return Under Old Tax Regime
5 लाख इनकम होने पर भी फाइल करना होगा ITR, स्पेशल कंडीशन में करना पड़ेगा भुगतान
- Written By: अपूर्वा नायक
अगर कोई व्यक्ति पुरानी टैक्स रिजीम के आधार पर टैक्स डिडक्शन का फायदा उठाना चाहता है, तो इसमें 2.5 लाख की सैलरी वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना काफी जरूरी हो जाता है।

आईटीआर (सौ. सोशल मीडिया )
फिलहाल सैलरीड लोगों के बीच में इनकम टैक्स भुगतान का सीजन चल रहा है। जिन सैलरीड लोगों की सालाना इनकम टैक्स रिटर्न के दायरे के अंतर्गत आती है, वे इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में लगे हुए हैं। पुरानी टैक्स रिजीम के अंतर्गत सामान्य सैलरी वाले इंसान को 2.50 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स फ्री है। हालांकि वरिष्ठ नागरिक के लिए 3 लाख रुपये तक की सालाना इनकम भी टैक्स फ्री हैं।
नई टैक्स रिजीम के अंतर्गत मिनिमम लिमिट 4 लाख रुपये तक है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या 2.5 लाख रुपये से कम की सालाना इनकम है, तो भी क्या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहिए? अगर हां, तो ऐसा किन कंडीशन में संभव है, ये जानना आपके लिए काफी जरूरी होगा।
क्या है इनकम टैक्स का नियम?
इनकम टैक्स से जुड़े नियमों के अनुसार, किसी भी इंडियन सिटीजन को आईटीआर तभी फाइल करना होता है, जब उसकी टैक्सेबल इनकम बेसिक डिडक्शन लिमिट से ज्यादा हो। अगर किसी भी व्यक्ति की सालाना इनकम इस लिमिट से कम है, तो उन्हें आईटीआर भरना जरूरी नहीं है। डिडक्शन की लिमिट अलग-अलग इनकम टैक्स सिस्टम यानी ओल्ड और न्यू टैक्स रिजीम के बेसिस पर अलग हो सकती है। पुरानी टैक्स रिजीम में ये लिमिट 2.50 लाख रुपये सालाना है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन कंडीशन फाइल करना होगा रिटर्न
भले ही आपकी ईयरली इनकम टैक्स डिडक्शन की लिमिट से कम हो, लेकिन फिर भी आपको कई विशेष परिस्थितियों में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी हो जाता है।
1. सेविंग अकाउंट में 50 लाख से ज्यादा राशि होने पर : यदि किसी व्यक्ति ने पिछले वित्त वर्ष में 1 या उससे ज्यादा सेविंग्स अकाउंट में 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा डिपॉजिट किए हैं, तो आईटीआर भरना काफी जरूरी हैं।
2. 1 करोड़ से ज्यादा का डिपॉजिट : अगर किसी इंसान ने कमर्शियल या कॉर्पोरेट बैंक के करेंट अकाउंट में 1 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा की अमाउंट डिपॉजिट की है, तो आईटीआर भरना कंप्लसरी होता है। ये नियम बिजनेस से जुड़े लोगों पर लागू नहीं होता है।
450 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ क्लोज
3. 60 लाख से ज्यादा का सेल्स टर्नओवर : यदि किसी का टोटल ईयरली सेल्स टर्नओवर 60 लाख रुपये से ज्यादा है, तो आईटीआर फाइल करना जरूरी है।
4. 10 लाख रुपये से ज्यादा प्रोफेशनल इनकम : यदि किसी भी इंसान की प्रोफेशनल इनकम पिछले वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से ज्यादा होती है, तो आईटीआर फाइल करना जरूरी है।
Income tax return under old tax regime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














