-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- In First Half 24 Companies Raised 45 Percent From Ipo
2025 की पहली छमाही में रिकॉर्ड ग्रोथ, IPO के जरिए कंपनियों ने जुटाए हजारों करोड़
- Written By: मनोज आर्या
विशेषज्ञों का कहना है कि आगे चलकर घरेलू निवेश के मजबूत प्रवाह, सकारात्मक निवेशक धारणा और मजबूत वृद्धि की संभावना के कारण 2025 की दूसरी छमाही में IPO बाजार के सतर्क रूप से मजबूत बने रहने की उम्मीद है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
IPO Market: वैश्विक व्यापार अड़चनों, भू-राजनीतिक संघर्ष और व्यापक आर्थिक चिंताओं के बावजूद 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 45,350 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि के दौरान आईपीओ की संख्या घटकर 24 रह गई, जो 2024 की जनवरी-जून अवधि में 36 थी। इससे पता चलता है कि आईपीओ के औसत आकार में वृद्धि हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आगे चलकर घरेलू निवेश के मजबूत प्रवाह, सकारात्मक निवेशक धारणा और मजबूत वृद्धि की संभावना के कारण 2025 की दूसरी छमाही में आईपीओ बाजार के सतर्क रूप से मजबूत बने रहने की उम्मीद है। मर्चेंट बैंकर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-जून के दौरान 24 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 45,351 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 36 कंपनियों ने 31,281 करोड़ रुपये जुटाए थे।
ग्लोबल ट्रेड टेंशन का बाजार पर असर
जेएम फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज की प्रबंध निदेशक और प्रमुख इक्विटी कैपिटल मार्केट्स नेहा अग्रवाल ने कहा कि साल की पहली छमाही में वैश्विक व्यापार तनाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हुई। इन चिंताओं के बावजूद, कंपनियों ने इस अवधि के दौरान आईपीओ के माध्यम से 45,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। इस गति को बढ़ाते हुए 2025 की पहली छमाही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास कुल 118 कंपनियों ने आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। यह 2024 की इसी अवधि के 52 के आंकड़े से अधिक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
बढ़त के साथ लिस्ट हुईं कंपनियां
जनवरी-जून, 2025 के दौरान, 24 मुख्य एक्सचेंज के आईपीओ आए जिसमें से 67 प्रतिशत निर्गम मूल्य पर बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। आईपीओ का कुल प्रदर्शन मजबूत रहा, जिससे निवेशकों को लगभग 25 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिला। इस अवधि के दौरान आए प्रमुख आईपीओ में एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (12,500 करोड़ रुपये), हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (8,750 करोड़ रुपये), श्लॉस बेंगलूर (3,500 करोड़ रुपये) और एथर एनर्जी (2,981 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ प्रवर्तकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।
ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट में गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप-6 कंपनियों को हुआ बड़ा नुकसान
कारोबार विस्तार में IPO का अहम भूमिका
आईपीओ के जरिए धन जुटाने वाली कंपनियों में से अधिकांश औद्योगिक क्षेत्रों मसलन विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से संबंधित थीं। इस राशि का उपयोग कंपनियों ने मुख्य रूप से व्यावसायिक विस्तार योजनाओं के फंड, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया। अकेले जुलाई माह में चार आईपीओ आए। वहीं कम-से-कम पांच आईपीओ पाइपलाइन में हैं। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रतिराज टिबरेवाल ने कहा कि 2025 की दूसरी छमाही आईपीओ के लिए सतर्कता के साथ आशावादी बनी हुई है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
In first half 24 companies raised 45 percent from ipo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMसोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Aug 05, 2026 | 07:50 AMSpider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Aug 05, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














