Aadhar Link : ऐसे करें आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक, बेहद सरल है ये प्रोसेस
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने ये ऐलान किया है कि आधार कार्ड से वोटर आईडी को लिंक करना अब जरूरी होगा। इसी सिलसिले में सरकार ने भी वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Apr 04, 2025 | 03:36 PM
वोटिंग कार्ड (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने फेक वोटिंग रोकने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाए हैं। जिसमें सबसे पहला कदम वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना है। यदि आप भी अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने ये ऐलान किया है कि आधार कार्ड से वोटर आईडी को लिंक करना अब जरूरी होगा। इसी सिलसिले में सरकार ने भी वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अब आप अपने घर पर आराम से बैठ कर भी ये काम कर सकते हैं। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अपने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं ऑफलाइन लिंक
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पास के बूथ पर जाना होगा।
- वहां आपको आपके आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ उसे ऑफिस में जमा करवाना होगा।
- बूथ ऑफिस में आपके डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी और उसके बाद आपका आधार कार्ड वोटर आईडी से लिंक करना होगा।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम कर सकते हैं लिंक
- ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपको पहले एनवीएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद आपको आपके आधार कलेक्शन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको फ्रॉम 6 पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद अपने प्रोफाइल को वोटर आईडी नंबर से लिंक करना होगा।
- इसके बाद आपको सभी जानकारी भरनी होगी और इसे सब्मिट करना होगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj: यमुनापार में मतदाता सूची से ग्राम प्रधान सहित 500 से अधिक नाम गायब, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Aadhaar Biometric Update: 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
नवभारत संपादकीय: समान न्याय या दोहरे मापदंड? मीनाक्षी नटराजन मामले में घिरा चुनाव आयोग
अकोला में 77.69% मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 20 जून से शुरू होगा विशेष पुनरीक्षण अभियान
ऐसे से ऐसे करें लिंक
- अगर आप घर बैठे अपने वोटर आई़डी को आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप वोटर हेल्प ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले वोटर हेल्प ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
- अब आपको इस ऐप में अपनी सारी जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा।
- यहां आपको वोटर रजिस्टर दिखेगा उसपर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आधार नंबर सिलेक्ट करें और फ्रॉम 6वीं को समिट करें।
- इन ऑप्शन्स के अलावा आप एसएमएस के माध्यम से भी आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसएमएस में एपिक लिंक आधार कार्ड नंबर के साथ टाइप करना होगा और इस मैसेज को 166 या 51969 नंबर पर सेंड कर दें। आप 1950 नंबर पर कॉल करके भी अपना वोटर आईडी आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
How to link aadhar card with voter id
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 04, 2025 | 03:36 PM
