- Hindi News »
- Business »
- How Many Fd Account A Person Can Open According To Rbi
कितने FD अकाउंट खोल सकते हैं आप?, क्या कहता है RBI का नियम
एक इंसान कितने एफडी अकाउंट खोल सकता है। अगर आप भी एफडी स्कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो आपको इस बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए।
- Written By: अपूर्वा नायक

एफडी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छोटी और बड़ी बचत करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरूआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत कोई भी 18 साल से ज्यादा उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। आपको जानकारी दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट करने के लिए आपको अकाउंट ओपन करने की जरूरत होती है।
ऐसे में ये सवाल आपके मन में उठ सकता है कि एक इंसान कितने एफडी अकाउंट खोल सकता है। अगर आप भी एफडी स्कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो आपको इस बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए।
एक व्यक्ति कितने अकाउंट खोल सकता है?
देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार, 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी इंसान किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में कितने भी फिक्सड डिपॉडिट अकाउंट ओपन कर सकता है। इसके लिए उस व्यक्ति को कुछ कागजी कारवाई पूरा करना जरूरी है। जिसके अंतर्गत एफडी अकाउंट ओपन करने के लिए उस व्यक्ति को केवाईसी की प्रोसेस पूरी करनी होती है। इस प्रोसेस में पहचान पत्र, पता प्रमाण और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
Airtel Payments Bank को RBI का झटका, बैंकिंग नियमों में लापरवाही पड़ी महंगी; ₹31.80 लाख का लगा जुर्माना
1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
HDFC बैंक को जेफरीज ने पोर्टफोलियो से निकाला, चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयरों में भारी गिरावट
पैन कार्ड है जरूरी
अगर आप किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट ओपन करना चाहते है, तो आपके पास पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि अगर आपको एफडी पर 40,000 रुपये से ज्यादा ब्याज मिलता है, तो उस अमाउंट पर आपको टीडीएस का भुगतान करना होता है। इसके अलावा आपको बता दें कि सीनियर सिटीजन के लिए ये लिमिट 50,000 रुपये तक रखी गई है। यहीं कारण है कि फिक्स्ड डिपॉजिट का अकाउंट खोलने के लिए आपके पास पैन कार्ड का होना अनिवार्य है।
नॉमिनी भी है जरूरी
अगर कोई भी व्यक्ति एफडी अकाउंट खोलता है, तो उसे बैंक के फॉर्म पर नॉमिनी का नाम लिखना काफी जरूरी होता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, आप नॉमिनी के तौर पर एक से ज्यादा व्यक्तियों के भी नाम लिख सकते हैं। हालांकि एक से ज्यादा नॉमिनी होने पर आपको ये भी जानकारी देनी होगी कि एफडी में जमा राशि का शेयर किस नॉमिनी को कितना प्रतिशत तक बांटा जाएं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
How many fd account a person can open according to rbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMशूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
Apr 05, 2026 | 08:38 AMछत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
Apr 05, 2026 | 08:35 AMRCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल
Apr 05, 2026 | 08:34 AMट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने
Apr 05, 2026 | 08:31 AMMaharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
Apr 05, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














