-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Hindenburg Research Taking Revenge From The Sebi
हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट से मचा बवाल, क्या ये है अदाणी को फंसाने की नई चाल
- Written By: अपूर्वा नायक
आपको बता दें कि शनिवार को शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और अदाणी समूह के बीच सांठ-गांठ का आरोप लगाया था। जिसके रिएक्शन में माधबी पुरी बुच ने इन आरोपों पर अपनी सफाई पेश की थी।

हिंडनबर्ग रिसर्च वर्सेस अदाणी समूह ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक बार फिर देश के सबसे बड़े बिजनेसग्रुप अदाणी समूह के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इस बार हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर बाजार नियामक सेबी पर पड़ा है। इस शॉर्ट सेलर फर्म के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में सेबी चीफ माधबी पुरी बुच पर भी आरोप लगाए गए है।
हिंडनबर्ग के द्वारा जारी की गई इस नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसे संदेह है कि अदाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में सेबी की अनिच्छा का कारण यह हो सकता है कि बुच की अदाणी समूह से जुड़े विदेशी फंडों में हिस्सेदारी थी। इस रिपोर्ट को पेश करने के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च पर भी आरोप लगा है कि ये अदाणी ग्रुप से बदला लेने के लिए ये रिपोर्ट को जारी किया गया है। ऐसे कुछ पाइंट्स है जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि ये हिंडनबर्ग की बदले की भावना हो सकती है।
पहला पाइंट
हिंडनबर्ग कंपनी ने इससे पहले भी अदाणी समूह पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद इस ग्रुप को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को जारी की गई अपनी पहली रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि कंपनी ने शेयरों को लेकर हेर-फेर की है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में 4 PIL दाखिल की गई थीं, इन अपीलों में अदाणी समूह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर सेबी को जांच करने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद 25 अगस्त, 2023 को SEBI ने अदाणी ग्रुप को क्लीनचिट दे दी थी, जिससे हिंडनबर्ग को तगड़ा झटका लगा था।
सम्बंधित ख़बरें
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर
दूसरा पाइंट
25 अगस्त, 2023 को SEBI के द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के अनुसार, बाजार नियामक सेबी ने बताया था कि अदाणी समूह पर लगाए गए 24 में से 22 मामलों की जांच पूरी हो गई है, वहीं बाकी बचे 2 मामलों में विदेशी संस्थाओं के द्वारा देरी के चलते जांच में परेशानी हो रही है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेबी ने अदाणी समूह को क्लीनचिट दे दी थी और साथ ही हिंडनबर्ग रिसर्च पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों में सबसे मुख्य आरोप सेबी के कोड ऑफ कंडक्ट फॉर रिसर्च एनालिस्ट रेगुलेशंस के उल्लंघन करने का था।
तीसरा पाइंट
बाजार नियामक सेबी ने हिंडनबर्ग रिसर्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में सेबी ने कहा था कि हिंडनबर्ग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के कारण अदाणी समूह को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। साथ ही इस रिपोर्ट में इस रिसर्च पर स्थानीय सुरक्षा कानूनों के उल्लघंन का भी आरोप लगा था, क्योंकि ये रिसर्च कंपनी भारत की स्थानीय कंपनी के रुप में लिस्टेड नहीं है।
चौथा पाइंट
बाजार नियामक सेबी के द्वारा हिंडनबर्ग पर लगाए गए आरोपों ने इस शॉर्ट सेलर फर्म को हिला कर रख दिया था। सेबी के द्वारा की गई कारवाई के कारण हिंडनबर्ग रिसर्च के मुंह पर ताला लग गया था।
पांचवां पाइंट
शेयर बाजार के विश्लेषकों ने हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट को सेबी के खिलाफ बदले की कारवाई बताया है। हिंडनबर्ग की अदाणी ग्रुप के खिलाफ जारी की गई पहली रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में उथल-पुथल मच गई थी, जो अब -जाकर स्थिर हो रही थी। अदाणी ग्रुप के शेयरों की बाजार में वापसी होने के बाद फिर से कंपनी के शेयरों को प्रभावित करने के लिए हिंडनबर्ग ने ये रिपोर्ट जारी की है। हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च भारत में रजिस्टर्ड नहीं है, इसीलिए वो किसी भी प्रकार की कानूनी लड़ाई नहीं लड़ सकते है, इसीलिए कंपनी ने इस बार सेबी को निशाना बनाया है।
Hindenburg research taking revenge from the sebi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागभीड़ नगर परिषद के 13 कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित, शासन से लगाई गुहार
Jun 21, 2026 | 09:57 PMनीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Jun 21, 2026 | 09:56 PMकर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Jun 21, 2026 | 09:53 PM‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 09:50 PMनकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा
Jun 21, 2026 | 09:49 PM‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Jun 21, 2026 | 09:43 PMभंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
Jun 21, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














