- Hindi News »
- Business »
- Hexaware Technologies Ip The Company Shares Created A Storm As Soon As The Ipo Was Listed
Hexaware Technologies IPO: आईपीओ लिस्ट होते ही कंपनी के शेयर ने मचाया तूफान, निवेशकों की लग गई लौटरी
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, हेक्सावेयर ने सालाना 1.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी का कोर आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) है। हेक्सावेयर अपने बिजनेस को 6 ऑपरेटिंग सेगमेंट्स के जरिए मैनेज करती है।
- Written By: मनोज आर्या

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान की तस्वीर
मुंबई: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 5.29 प्रतिशत ऊपर ₹745.5 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 3.25 प्रतिशत ऊपर ₹731 पर लिस्ट हुआ। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के IPO का इश्यू प्राइस ₹708 था। यह IPO 12 फरवरी से 14 फरवरी तक बोली लगाने के लिए ओपन था, जो टोटल 2.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में IPO 0.11 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 9.55 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 0.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का ये इश्यू टोटल ₹8,750 करोड़ का था। इसके लिए कंपनी के निवेशकों ने पूरे ₹8,750 करोड़ के 12,35,87,570 शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए बेचे। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने IPO के लिए एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं किए।
कंपनी ने 708 रुपये तय किया था IPO का अपर प्राइस बैंड
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने IPO का अपर प्राइस बैंड ₹708 तय किया था। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 23 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते थे। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹708 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते, तो इसके लिए ₹14,868 इन्वेस्ट करने होते। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 273 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते थे। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,93,284 इन्वेस्ट करने होते।
सम्बंधित ख़बरें
मंदी के दलदल में फंसा भारतीय शेयर बाजार! IPO-OFS की सबसे बड़ी लूट का ‘साइड इफेक्ट’
CleanMax IPO: फंडों ने लगाए निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर
बढ़ता लालच! ग्रीन एनर्जी सेक्टर का सबसे महंगा IPO, क्लीन मैक्स का मूल्य 10 हजार रुपये प्रति शेयर
नवरत्न कंपनी का धमाका! ₹1201 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों ने पहले ही दिया 1212% का छप्परफाड़ रिटर्न
इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व था
कंपनी ने IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा था। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व था। हेक्सावेयर टेक्नोलोजीज एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी और बिजनेस प्रोसेस सर्विसेज कंपनी है। इसके दुनिया भर में 19 से ज्यादा देशों में 61 ऑफिस हैं। कंपनी की वर्कफोर्स 31,000 एम्प्लॉइज की है और इसके 370 से ज्यादा क्लाइंट्स हैं।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
1.3 बिलियन डॉलर का साला रेवेन्यू
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, हेक्सावेयर ने सालाना 1.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी का कोर आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) है। हेक्सावेयर अपने बिजनेस को 6 ऑपरेटिंग सेगमेंट्स के जरिए मैनेज करती है, जो उन इंडस्ट्रीज पर बेस्ड हैं, जिन्हें कंपनी सर्विसेज देती है। ये इंडस्ट्रीज- फाइनेंशियल सर्विसज, हेल्थकेयर और इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर, हाई-टेक और प्रोफेशनल सर्विसेज, बैंकिंग, ट्रैवल और ट्रांसपोर्टेशन है।
Hexaware technologies ip the company shares created a storm as soon as the ipo was listed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














