Gold-Silver Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने में उछाल, शादी के सीजन से बढ़ी मांग, जानें आज का रेट
Gold-Silver Rate Today 27 Nov: भारत में गोल्ड प्राइस लगातार दूसरे दिन बढ़े। शादी के सीजन और वैश्विक बाजार की तेजी से 24 कैरेट सोना दिल्ली में 128070 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। चांदी भी महंगी।
- Written By: प्रिया सिंह
Gold-Silver Rate Today 27 Nov (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold Silver Rate Today In India November 27, 2025: देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है।शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से डिमांड तेजी से बढ़ी है।घरेलू बाजार के साथ ग्लोबल मार्केट का प्रभाव भी दिख रहा है।दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में रेट नया ऊंचा स्तर छू रहे हैं।
देश में सोने की कीमतों में तेजी जारी
सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 27 नवंबर को भी बढ़ोतरी देखी गई। शादी के सीजन में खरीदारी बढ़ने, ग्लोबल मार्केट में तेजी और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी संकेतों ने गोल्ड रेट को ऊपर धकेला है। इन फैक्टर्स से सोने की चमक लगातार बढ़ रही है और निवेशकों की रुचि भी तेज देखी जा रही है।
दिल्ली में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 128070 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का आज का भाव 116610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सम्बंधित ख़बरें
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भाव
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 117260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोना 127920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
अन्य शहरों में आज के गोल्ड प्राइस
| शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | वजन |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 117410 | 128070 | 10 ग्राम |
| मुंबई | 117260 | 127920 | 10 ग्राम |
| अहमदाबाद | 117310 | 127970 | 10 ग्राम |
| चेन्नई | 117260 | 127920 | 10 ग्राम |
| कोलकाता | 117260 | 127920 | 10 ग्राम |
| हैदराबाद | 117260 | 127920 | 10 ग्राम |
| जयपुर | 117410 | 128070 | 10 ग्राम |
| भोपाल | 117310 | 127970 | 10 ग्राम |
| लखनऊ | 117410 | 128070 | 10 ग्राम |
| चंडीगढ़ | 117410 | 128070 | 10 ग्राम |
फेडरल रिजर्व का प्रभाव
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारी क्रिस्टोफर वालर ने संकेत दिया है कि लेबर मार्केट कमजोर हो रहा है, इसलिए दिसंबर में ब्याज दर में 0.25% कटौती संभव है। इस उम्मीद से सोने में निवेश बढ़ा और कीमतों को सपोर्ट मिला।
चांदी भी हुई महंगी
सोने की तरह ही चांदी में भी तेजी आई है। आज इसका भाव 169100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
वैश्विक बाजार में सिल्वर का भाव 52.37 डॉलर प्रति औंस है। ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार चांदी 2026 तक 200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Income Tax Refund: टैक्सपेयरों के लिए बड़ी खबर, लाखों लोगों के सवालों का जवाब यहां
शादी के सीजन की डिमांड और अंतरराष्ट्रीय संकेतों से सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को मार्केट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
