-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbais Wedding Economy Is Worth 120 Lakh Crore
Mumbai: शादी सीजन 2025 में 6.5 लाख करोड़ का व्यापार, बनेगा 1 करोड़ रोजगार
- Written By: अपूर्वा नायक
Marriage Shopping: देवउठनी एकादशी से शुरू हो रहे शादी सीजन में भारत में 46 लाख शादियों से 6.5 लाख करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। मुंबई अकेले में 1.2 लाख करोड़ का कारोबार होने की सभावना है।

भारतीय शादी सीजन (सौ. सोशल मीडिया )
Marriage Shopping In Mumbai: नवरात्रि-दिवाली के त्योहारी सीजन में जोरदार व्यापार से उत्साहित मुंबई सहित देश भर के व्यापारी अब शादियों के आगामी सीजन में बड़े व्यापार की उम्मीद के साथ तैयारियों में जुट गए हैं।
शादियों का सीजन देवउठनी एकादशी यानी एक नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 14 दिसंबर तक चलेगा, व्यापार महासंघ ‘कैट’ द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, शादियों के सीजन में रिटेल क्षेत्र, जिसमें सामान और सेवाएं दोनों शामिल हैं, जिसमें लगभग 6।50 लाख करोड़ रुपए (6।50 ट्रिलियन रुपये) का व्यापार करने की उम्मीद है, जो कि अनुमानित 46 लाख शादियों के चलते होगा।
पिछले साल इस सीजन में 48 लाख शादियों से कुल 5।90 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ था। इस वर्ष शादी की सीजन में सिर्फ मुंबई एमएमआर में 2 लाख 90 हजार शादियों से 1।20 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली तेज बारिश में लड़खड़ाई मुंबई लोकल, ट्रांस हार्बर लाइन ठप; 39 फेरे रद्द, लाखों यात्री परेशान
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Navabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
‘वेडिंग इकोनॉमी’ घरेलू व्यापार का मजबूत स्तंभ
‘कैट’ के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि यह व्यापक अध्ययन 15 से 25 अक्टूबर 2025 के बीच देश के 75 प्रमुख शहरों में किया गया था। अध्ययन से पता चला कि भारत की ‘वेडिंग इकोनॉमी’ घरेलू व्यापार का एक मजबूत स्तंभ बनी हुई है, जो परंपरा, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का संगम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल‘ विज्ञन के अनुरूप। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शादियों की संख्या लगभग पिछले वर्ष के बराबर है, लेकिन प्रति शादी खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसका कारण बढ़ती आय, कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि और त्योहारी सीजन में उपभोक्ता विश्वास का बढ़ना है। अब शादी से जुड़े 70% से अधिक सामान भारतीय निर्मित हैं। कैट के ‘वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स’ अभियान ने चाइनीज लाइटिंग, कृत्रिम सजावट और गिफ्ट एक्सेसरीज जैसे आयातित उत्पादों की मौजूदगी को काफी घटा दिया है।
किन वस्तुओं पर कितना खर्च
खंडेलवाल ने बताया कि 6.5 ट्रिलियन रुपये के अनुमानित शादी खर्च में से वस्त्र एवं साड़ियां 10%, आभूषण 15%, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल्स 5%। सूखे मेवे व मिठाई 5%, किराना व सब्जियां 5%, गिफ्ट आइटम 4%, अन्य सामान 6% हिस्सा लेंगे, वहीं सेवाओं के क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट 5%, कैटरिंग 10%, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी 2%, यात्रा व आतिथ्य 3%, पुष्प सजावट 4%, म्यूजिकल ग्रुप्स 3%। लाइट एंड साउंड 3% तथा अन्य सेवाएं 3% योगदान देगी।
1 करोड़ रोजगार होंगे सृजित
महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने कहा कि शादी सीजन 2025 से एक करोड़ से अधिक अस्थायी और अंशकालिक रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिससे डेकोरेटर, कैटरर, फ्लोरिस्ट, कलाकार, ट्रांसपोर्ट और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लोग सीधे लाभान्वित होंगे। वस्त्र, ज्वैलरी, हैडीक्राफ्ट, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे एमएसएमई क्षेत्रों को भी मौसमी बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत की ‘सनातन अर्थव्यवस्था’ और मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Property Market की रफ्तार घटी, रजिस्ट्रेशन में 15% की गिरावट
सरकार की भी बढ़ेगी कमाई
महासंघ का अनुमान है कि यह 45 दिवसीय शादी सीजन सरकार को लगभग 75,000 करोड़ रुपये का टैक्स राजस्व (जीएसटी आदि) प्रदान करेगा। भारतीय वैडिंग इकोनॉमी देश का सबसे बड़ा असंगठित किंतु प्रभावशाली क्षेत्र है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में खपत को गति देता है।
Mumbais wedding economy is worth 120 lakh crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pregnancy in Google Era: प्रेग्नेंसी में हर छोटी-बड़ी बात गूगल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों
Jun 25, 2026 | 11:23 AMMigrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
Jun 25, 2026 | 11:12 AM‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
Jun 25, 2026 | 11:01 AMअरुणाचल में बारिश बनी आफत! भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मची तबाही, एक की मौत; वायुसेना ने संभाला मोर्चा
Jun 25, 2026 | 10:59 AMनागपुर वायु सेनानगर हादसा: पेंटिंग के दौरान गिरे मजदूर की मौत, मेयो में पोस्टमार्टम के बाद भड़के परिजन
Jun 25, 2026 | 10:59 AMपहली तेज बारिश में लड़खड़ाई मुंबई लोकल, ट्रांस हार्बर लाइन ठप; 39 फेरे रद्द, लाखों यात्री परेशान
Jun 25, 2026 | 10:46 AMखंडवा में मानसून की जोरदार दस्तक, डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, कई इलाकों में भरा पानी
Jun 25, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













