सोने की कीमतों में फिर आई उछाल, चांदी का भी बढ़ा भाव; देखें आज का लेटेस्ट प्राइस
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन आज शुक्रवार गोल्ड और सिल्वर दोनों धातुओं के भाव में तेजी आई है। आप भी खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां रेट देख लें।
- Written By: मनोज आर्या
सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silve Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, (18 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 375 रुपये चढ़कर 97,828 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते दिन यानी की गुरुवार को यह 97,453 पर रहा था। वहीं, चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जहां सिल्वर 1,300 रुपये महंगा होकर 1,12,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं सोने की बात करें तो यह 8 जून को 99,454 रुपये के साथ अपने ऑल टाइम पर चढ़ा था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 99,520 और 22 कैरेट सोने का भाव 91,250 रुपये रहा। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 99,380 रुपये और 22 कैरेट सोने का दाम 91,100 रुपये रहा। कोलकाता की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने 99,380 रुपये के भाव से बिका और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,100 रुपये रही। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,380 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,100 रुपये रही।
देश के4 प्रमुख शहरों में सोने का भाव
| शहर | वजन | कैरेट | भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 10 ग्राम | 24 कैरेट | ₹99,520 |
| मुंबई | 10 ग्राम | 24 कैरेट | ₹93,380 |
| कोलकाता | 10 ग्राम | 24 कैरेट | ₹99,380 |
| चेन्नई | 10 ग्राम | 24 कैरेट | ₹99,380 |
(सोर्स- IBJA)
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: थोक महंगाई में बड़ी गिरावट, 20 महीनें के निचले स्तर पर WPI; आम जनता पर क्या असर
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।
