-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price Today 12th June Gold Rise By Rupees 1274 Silver Up By Rs 760 On Mcx
सोने में तूफानी तेजी जारी, चांदी का भी बढ़ा भाव; यहां देखें आज का लेटेस्ट अपडेट
- Written By: मनोज आर्या
साल 2025 के जनवरी से अभी तक देखें तो अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,073 रुपए या 26.35 प्रतिशत बढ़कर 96,235 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी काफी तेजी से बढ़ा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: आज गुरुवार, (12 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दिख रही है। सोने की कीमतों में तेजी की वजह मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कमजोर डॉलर रही। इसके साथ ही अमेरिका की उम्मीद से कम महंगाई दर ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को भी बढ़ावा दिया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ $3,375.06 प्रति औंस पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स1.5 प्रतिशत बढ़कर $3,395 पर कारोबार कर रहे थे।
बता दें कि अमेरिका का डॉलर इंडेक्स लगभग दो महीने के निचले स्तर पर आ गया, जिससे डॉलर में कीमत वाले सोने की खरीद विदेशी निवेशकों को ज्यादा लुभा रहा।
MCX पर सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 10:15 बजे के करीब गोल्ड फ्यूचर 1274 रुपये की तेजी दिखा रहा था। इसका भाव 97.978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। कल ये 96.704 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी इस दौरान 760 रुपये की बढ़त के साथ 1,06152 रुपये प्रति किलोग्राम के बिक रही थी, जो कि कल 10,05,392 रुपये पर कारोबार कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव, जानिए आज का ताजा भाव
आम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
सर्राफा बाजार में गिरा था भाव
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 124 रुपये घटकर 96,235 रुपये हो गया है, जो कि पहले 96,359 रुपये था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 88,151 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 88,265 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 72,269 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 72,176 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। चांदी का भाव 1,506 रुपये गिरकर 1,05,494 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,07,000 रुपये प्रति किलो था। ये भाव बुधवार के हैं।
मई में खुदरा महंगाई 3% रहने का अनुमान, सस्ती होंगी खाने-पीने की चीजें; आज आ रहे आंकड़े
इस साल कितना महंगा हुआ सोना?
अगर साल 2025 के जनवरी से अभी तक देखें तो अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,073 रुपए या 26.35 प्रतिशत बढ़कर 96,235 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,477 रुपए या 22.64 प्रतिशत बढ़कर 1,05,494 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। जिस तरह से इस साल में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, उसको देखकर ऐसा ही उम्मीद किया जा सकता है कि अभी इन महंगे धातुओं की कीमतों में और उछाल आ सकता है।
Gold silver price today 12th june gold rise by rupees 1274 silver up by rs 760 on mcx
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
Jun 26, 2026 | 08:43 PMसंजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
Jun 26, 2026 | 08:33 PMBJP का बड़ा कदम: MP में डिजिटल इंडिया की तर्ज पर अब ‘डिजिटल कार्यकर्ता’, 7 लाख वर्करों को सिखाएगी हाई-टेक काम
Jun 26, 2026 | 08:27 PMKolkata Accident: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ‘अयान ट्रेडर्स’ को किया ब्लैकलिस्ट, हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत
Jun 26, 2026 | 08:16 PMकांग्रेस ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाया UP का प्रभारी, मायावती से की थी सीक्रेट मीटिंग
Jun 26, 2026 | 08:14 PM‘छम्मा छम्मा’ करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं उर्मिला मातोंडकर, राजकुमार संतोषी की बात ने बदल दिया फैसला
Jun 26, 2026 | 08:06 PMशस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के बदले नियम, रसूखदारों की बढ़ी मुश्किलें; जमीन कब्जे के मामलों पर होगी सीधी कार्रवाई
Jun 26, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














