- Hindi News »
- Business »
- Promoters Pledged Shares
प्रमोटर्स ने गिरवी रखे शेयर
प्रमोटर्स द्वारा गिरवी रखे गए शेयरों की बढ़ती संख्या निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। जानें किन कंपनियों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी गिरवी है और इसके संभावित जोखिम।

प्रमोटर्स ने गिरवी रखे शेयर
प्रमोटर्स ने गिरवी रखे शेयर निवेशकों को ऐसी कंपनियों में निवेश से पहले रहना होगा सतर्क। 50 से अधिक हिस्सेदारी गिरवी 8 कंपनियों में 76 के करीब तक पहुंच चुका है। कुछ का आंकड़ा नवभारत न्यूज नेटवर्क दिल्ली।
भारतीय शेयर बाजार में उतारचढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में हम आपको ऐसी दिग्गज कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके प्रमोटरों की बड़ी हिस्सेदारी गिरवी रखी हुई है। आम तौर पर जब प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा गिरवी रखते हैं, तो यह कंपनी के वित्तीय दबाव का संकेत माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI का सख्त आदेश… बैंकिंग ऐप से हटेंगे ‘डार्क पैटर्न’, जुलाई 2026 के बाद नहीं चलेंगे हिडन चार्ज
Share Market Update: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख; किस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी?
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा और 25556 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत
अगर शेयर कीमत में तेज गिरावट आती है तो गिरवी रखे गए शेयरों की जबरन बिक्री का खतरा भी बढ़ जाता है। 8 कंपनियों में प्रमोटरों की 50 से अधिक हिस्सेदारी गिरवी है, यह कुछ में तो करीब 76 फीसदी तक है। कुछ कंपनियों में यह आंकड़ा 76 के करीब तक पहुंच चुका है, जो निवेशकों के लिए बड़ा जोखिम संकेत माना जाता है।
कोलैटरल के तौर पर इस्तेमाल
जब कोई कंपनी का प्रमोटर अपने शेयर्स को गिरवी रखता है, तो इसका मतलब है कि वह उन शेयर्स को किसी लोन या देनदारी के लिए कोलैटरल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। यह एक आम वित्तीय प्रक्रिया है, जिसका उपयोग अक्सर व्यक्तिगत जरूरतों, बिजनेस विस्तार या ग्रुप कंपनियों को सहारा देने के लिए फंड जुटाने के लिए किया जाता है।
हालांकि, इसमें एक तरह का जोखिम भी जुड़ा होता है। अगर प्रमोटर लोन चुकाने में नाकाम रहता है, तो लोन देने वाली संस्था को यह अधिकार होता है कि वह गिरवी रखे गए शेयर्स को खुले बाजार में बेच दे। इससे बाजार में शेयर्स की सप्लाई अचानक बढ़ सकती है, जिससे स्टॉक की कीमत गिर सकती है और यहां तक कि कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी या नियंत्रण भी बदल सकता है।
लीला पेलेसेस होटल्स सबसे ऊपर
लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स सूची में सबसे ऊपर है। प्रमोटरों की 75 से ज्यादा हिस्सेदारी गिरवी है, जो बेहद ऊंचा स्तर है। साथ ही पीई रेशियो भी काफी अधिक है, जिससे वैल्यूएशन महंगा माना जा सकता है। ऐसे में जोखिम और बढ़ जाता है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी आईटी सेक्टर की इस कंपनी में पिछले एक महीने में 34 से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। ऊंची गिरवी हिस्सेदारी और कमजोर रिटर्न निवेशकों को सतर्क रहने का संकेत देते हैं।
कोहांस लाइफसाइंसेज फार्मा सेक्टर की इस कंपनी में भी आधे से ज्यादा हिस्सेदारी गिरवी है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।
Promoters pledged shares
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बोर्ड परीक्षाओं के बीच शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी, शिक्षा जगत में गहराया भारी असंतोष
Feb 27, 2026 | 05:56 PMT20 World Cup में डेब्यू करते हुए टिनोटेंडा मापोसा ने बनाया एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के…
Feb 27, 2026 | 05:55 PMवर्धा नगर परिषद में 17.40 लाख का गबन: पूर्व लेखापाल आशीष गायकवाड़ पर मामला दर्ज, जांच शुरू
Feb 27, 2026 | 05:50 PMसावधान! आपके बच्चे की स्कूल बुक असली है या नकली? बालभारती के पुस्तकों की अवैध छपाई को लेकर सरकार चलाएगी अभियान
Feb 27, 2026 | 05:48 PMअजित पवार हादसा: राज ठाकरे ने पूछा- FIR दर्ज करने से क्यों डर रही है सरकार, क्या इसमें कोई काला सच छिपा है?
Feb 27, 2026 | 05:44 PMओटीटी पर चला ‘धुरंधर’ का तूफान, 4 हफ्तों में Netflix पर रचा नया इतिहास, बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी
Feb 27, 2026 | 05:42 PMHoli 2026: रंगों में घोल दें म्यूजिक का तड़का, झूम उठेगी टोली; बॉलीवुड के ये 8 जबरदस्त गाने बना देंगे पार्टी
Feb 27, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














