Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Price: चांदी के दाम बढ़े तो वहीं सोना 1 लाख के पार टिका, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज चांदी की कीमतों में बढ़त देखी गई है। वहीं, सोने का भाव 1 लाख के पार बना हुआ है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 05, 2025 | 08:56 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को मिला जुला कारोबार हुआ। 24 कैरेट के सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार बनी रही। वहीं, चांदी की कीमत में 500 रुपए से अधिक की बढ़त देखी गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 91 रुपए गिरकर 1,00,076 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते सोमवार को 1,00,167 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 91,670 रुपए हो गई है, जो कि पहले 91,753 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 75,057 रुपए हो गया है, जो कि पहले 75,125 रुपए प्रति 10 ग्राम था। IBJA की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। चांदी की कीमत बढ़कर 1,12,422 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,11,900 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 522 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.37 प्रतिशत गिरकर 1,00,830 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.33 प्रतिशत बढ़कर होकर 1,12,160 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.31 प्रतिशत गिरकर 3,416.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 37.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सम्बंधित ख़बरें

दुनिया भर में X ठप, एलन मस्क का प्लेटफॉर्म अचानक हुआ डाउन; न चल रहा ऐप और न खुल रही वेबसाइट

जम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!

पलवल में हुआ इंदौर जैसा भयावह कांड, जहरीले पानी ने निगल लीं 12 जिंदगियां! MP के बाद हरियाणा में हड़कंप

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, 7,400 से ज्यादा टूटा सिल्वर, गोल्ड भी हुआ 1000 सस्ता

सोने की कीमतों में गिरावट जारी

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, “कॉमेक्स पर सोने को 3370 डॉलर से लेकर 3375 डॉलर के आसपास रहा, जबकि रुपए के 87.80 के आसपास मजबूत बने रहने से घरेलू कीमतों पर थोड़ा दबाव बढ़ा। बाजार प्रतिभागी मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़ों पर नजर बनाए रखे हुए हैं, लेकिन मुख्य ध्यान व्यापार शुल्क के घटनाक्रमों पर बना हुआ है।”

यह भी पढ़ें- Share Market: ट्रंप के टैरिफ धमकी के बीच फिर गिरा बाजार, Sensex और Nifty धड़ाम

उन्होंने आगे कहा कि अल्पकालिक गिरावट के बावजूद, व्यापार शुल्क अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी के व्यापक प्रभाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे समग्र रुझान को समर्थन मिल रहा है। सोना 99,000 रुपए से लेकर 1,01,500 रुपए के अस्थिर दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gold silver price hike today 05 august 2025 ibjarates rate update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2025 | 08:56 PM

Topics:  

  • Gold-Silver Rate
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.