- Hindi News »
- Business »
- Gold Rate Before Akshay Tritiya
Gold Rate Update: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतें करेगी कौन सा कमाल, क्या 1 लाख पार जाएगा गोल्ड का दाम
पूरी दुनिया में चल रहे ग्लोबल ट्रेड वॉर का सीधा असर सोने की कीमतों पर होते हुए भी नजर आ रहा हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में अक्षय तृतीया का त्योहार आने वाला है, जिसमें सोने की डिमांड काफी ज्यादा रहती है।
- Written By: अपूर्वा नायक

गोल्ड रेट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाने वाला है। अक्सर इस दिन लोग सोना खरीदना काफी शुभ समझते हैं। इसी आशंका को देखते हुए अब ये अटकलें लगायी जा रही है कि क्या अक्षय तृतीया के पहले गोल्ड रेट 1 लाख के आंकड़े को पार कर सकता है। आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 9,746 प्रति ग्राम और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,460 रुपये है। आइए जानते हैं कि सोने की कीमतों में आए इस उछाल का क्या कारण हैं?
क्यों आ रहा है सोने के दाम में उछाल?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्ड रेट में उछाल आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण अमेरिकन करेंसी डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर काफी अनिश्चितता है। हालांकि अभी के समय में गोल्ड रेट अब तक के हाईएस्ट लेवल के करीब स्थिर बनी हुई हैं। साथ ही, चीन के सेंट्रल बैंक ने मार्च में 3 टन और सोना खरीदा है। इसके कारण चीन का टोटल गोल्ड स्टोरेज 2,292 टन हो गया है। जो अब के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इस साल अब तक चीन ने कुल 13 टन सोना खरीदा है। चीन लगातार 5 महीने से अपने गोल्ड स्टोरेज में बढ़ोतरी कर रहा है। पिछले साल 6 महीने के खरीदारी रोकने के बाद नवंबर से फिर से खरीद शुरू हुई थी।
गोल्ड का भरोसा
इसपर एक्सपर्ट्स की राय ये है कि डॉलर की तुलना अब चीन के कुल विदेशी भंडार में गोल्ड का हिस्सा 6.5 प्रतिशत हो गया है जो पिछले महीने कुल 6 प्रतिशत था और इसके एक साल पहले 4.6 प्रतिशत था। जहां एक तरफ चीन अपने स्टोरेज को मजबूत कर रहा है तो वहीं पौलैंड भी तेजी से गोल्ड जमा करने में लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स
दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?
TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान
Share Market Outlook: बंपर तेजी या फिर गिरावट, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अब क्या होगा गोल्ड रेट
पिछले कुछ दिनों से गोल्ड रेट में लगातार तेजी आ रही है और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया भी है इसको देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेस्टिवल के दौरान गोल्ड रेट 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल सकती है। साथ ही, गोल्डमैन सैक्स, बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिए हैं। इसपर गोल्डमैन ने यह अनुमान भी लगाया है कि साल के आखिर तक गोल्ड रेट 3,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। तो इससे ये माना जा सकता है कि भारत में गोल्ड के दाम एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम भाव के हिसाब से जा सकता है।
Gold rate before akshay tritiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल
Feb 16, 2026 | 06:41 AMBirthday Predictions: आज है जन्मदिन? तो तैयार हो जाइए, 2026 में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान!
Feb 16, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 फरवरी LIVE: आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
Feb 16, 2026 | 06:29 AMसुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Feb 16, 2026 | 06:24 AMभारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
Feb 16, 2026 | 06:11 AMAaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














