-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Become Cheaper Due To Gst Reforms Or Will Its Price Increase How Much Relief Will The Common Man Get
क्या GST में बदलाव से सस्ता होगा सोना, या आम आदमी की बढ़ेगी मुश्किलें; सरकार पर सभी की नजरें
- Written By: मनोज आर्या
GST On Gold: कारोबारियों के बीच इस बात की चिंता है कि सरकार कहीं सोने पर जीएसटी रेट को मौजूदा तीन प्रतिशत को बदलकर 5 प्रतिशत न कर दे। अगर ऐसा होता है तो आम आदमी के बजट पर असर पड़ेगा।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
GST Reforms Effect on Gold and Silver: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले से पीएम मोदी ने जीएसटी में बदलाव की वकालत की। इसके तुरंत बाद वित्त मंत्रालय की ओर से जीएसटी के मौजूदा चार स्लैब को कम कर 2 में करने की बात कही गई। इस बीच अब सितंबर महीने के पहले हफ्ते में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक होने वाली है। जिसमें कई उत्पाद और सेवाओं की कीमतों में कटौती की उम्मीद है। मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक, नए जीएसटी स्ट्रक्चर में सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब को रखा गया है।
बता दें कि वर्तमान समय में गोल्ड पर 3 प्रतिशत की रेट से जीएसटी लगता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने पर लगने वाली जीएसटी में 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत की कटौती देखने को मिल सकती है। हालांकि, कारोबारियों के बीच इस बात की चिंता है कि सरकार कहीं इसे बदलकर 5 प्रतिशत न कर दे। अगर ऐसा होता है तो आम आदमी के बजट पर असर पड़ेगा। इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि सोने पर जीएसटी बढ़ाने के बजाय कम किया जाए। अगर सोने पर जीएसटी दर कम होती है, तो सोना सस्ता होगा। ऐसे में त्योहारी सीजन में मांग में तेजी की उम्मीद रहेगी।
सोने पर जीएसटी रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वाइस प्रेसिडेंट और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अक्षा कंबोज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चूंकि सोने के आभूषण निवेश के रूप में या किसी खास मौके पर खरीदे जाते हैं इसलिए जीएसटी में थोड़ी सी भी कटौती होने पर उपभोक्ताओं पर खर्च का बोझ कम होगा।सोने पर फिलहाल जीएसटी रेट 3 प्रतिशत है। इसमें केंद्र सरकार की 1.5 प्रतिशत और स्टेट गवर्मेंट की 1.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
बीते छह महीने में महंगा हुआ है सोना
जीएसटी सोने की ज्वेलरी से लेकर बार, सिक्के सभी में लगाई जाती है। 2016 में भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया। उस दौरान सोने पर 3 प्रतिशत जीएसटी लगाई गई। इससे पहले तक ज्वेलरी पर 1 प्रतिशत वैट लगता था। बीते छह महीने में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, इससे लोग पहले से ही परेशान है। ऊपर से अगर सोने पर जीएसटी कम होने के बजाय इसे बढ़ा दिया जाता है, तो आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 2 लाख रुपये किलो बिकेगी चांदी, एक्सपर्ट ने की भविष्याणी; जानें क्यों तेजी से बढ़ रहा भाव
जीएसटी दर घटने पर कितनी बचत?
अगर सोने पर जीएसटी 1 प्रतिशत घटाई जाती है, तो यह 3 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत हो जाएगी। ऐसे में अगर आप 1,00,000 रुपये का सोना खरीदते हैं, तो जीएसटी लगभग 2,000 रुपये बैठेगा। यानी कि इसमें 1000 रुपये की कमी आएगी। वहीं, अगर सरकार सोने पर जीएसटी दर बढ़ाकर 5 प्रतिशत करती है तो 1 लाख रुपये की सोने की खरीद पर आपको 5 हजार जीएसटी के रूप में देना होगा, जो कि मौजूदा रेट 3 प्रतिशत के 3 हजार से 2 हजार रुपये का अधिक बोझ झेलना होगा।
Gold become cheaper due to gst reforms or will its price increase how much relief will the common man get
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














