- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Rate Update 2
Gold Rate Update: गोल्ड रेट में आया उछाल, चांदी की चमक अभी भी बरकरार
आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने के लिए मिल रही है। बुधवार के कारोबारी दिन पर सोने की कीमत हरे निशान पर ट्रेड करती हुई नजर आ रही है। साथ ही सिल्वर में भी तेजी आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

सोना-चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में बदलाव देखने के लिए मिल रहा हैं। बुधवार को गोल्ड रेट में उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में घरेलू वायदा कीमतें भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखायी दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला गोल्ड 0.17 प्रतिशत या 160 रुपये की बढ़त के साथ 96,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। साथ ही 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला गोल्ड वर्तमान समय में 0.15 प्रतिशत या 140 रुपये की बढ़त के साथ 95,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
चांदी की कीमतें बढ़ी
गोल्ड के साथ ही सिल्वर के प्राइस में भी बुधवार को तेजी देखने के लिए मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सिल्वर हरे निशान पर ट्रेड करती दिखायी दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाला सिल्वर 0.51 प्रतिशत या 497 रुपये की बढ़त के साथ 97,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आ रही है।
गोल्ड का ग्लोबल रेट
गोल्ड के ग्लोबल रेट्स में बुधवार के दिन सुबह के कारोबार में गिरावट देखने के लिए मिली है। कॉमेक्स पर गोल्ड का ग्लोबल रेट शुरूआती कारोबार में 0.17 प्रतिशत या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,322.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। साथ ही गोल्ड स्पॉट इस समय पर 0.12 प्रतिशत या 3.87 डॉलर की गिरावट के साथ 3297 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का भाव
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
ITC को लगा जोरदार झटका, बीएटी ने 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची
चांदी का ग्लोबल रेट
सोने के विपरीत सिल्वर की घरेलू हाजिर कीमत में तेजी देखने के लिए मिल रही है। कॉमेक्स पर सिल्वर 0.18 प्रतिशत या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 33.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती हुई नजर आ रही है। साथ ही सिल्वर स्पॉट 33.26 डॉलर प्रति औंस पर सीधा कारोबार करता नजर आ रहा है।
अबकी बार अक्षय तृतीया के त्योहार पर सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच में भी गोल्ड रेट बढ़ा हुआ था।
Gold and silver rate update 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













