- Hindi News »
- Business »
- Finance Secretary Tuhin Kant Pandey Statement On Gst
इनकम टैक्स के बाद अब GST में होगा बड़ा बदलाव, तुहिन कांत पांडेय ने दी हिंट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राज्य सरकारों के मंत्रियों वाली जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी रेट्स में बदलाव के साथ-साथ स्लैब को कम करने का सुझाव देने के लिए मंत्रियों के समूह यानी जीओएम का गठन किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

तुहिन कांत पांडेय (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स में बड़े और अहम बदलाव किए हैं। फाइनेंस सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को कहा है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी को लागू करने के संबंध में पर्याप्त एक्सपीरियंस मिल चुका है और अब राज्यों के साथ विचार विमर्श करके इन टैक्स दरों को रेशनलाइज्ड करने की जरूरत है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राज्य सरकारों के मंत्रियों वाली जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी रेट्स में बदलाव के साथ-साथ स्लैब को कम करने का सुझाव देने के लिए मंत्रियों के समूह यानी जीओएम का गठन किया है। जीएसटी रेट्स और ‘स्लैब’ में फेरबदल पर रिपोर्ट काफी समय से रूकी हुई है। उम्मीद थी कि दिसंबर में होने वाली काउंसिल की आखिरी मीटिंग में मंत्री समूह अपनी रिपोर्ट पेश कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
किस तरह आगे बढ़ेंगी चीजें
उद्योग मंडल फिक्की की बजट बाद बैठक में एक उद्योग प्रतिनिधि के सवाल पर पांडेय ने कहा कि 2017 में जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद कराधान में पारदर्शिता आई है। राजस्व सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे पांडेय ने कहा है कि अब जब हमारे पास जीएसटी को लागू करने के बाद का कुछ अनुभव है, तो यह देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा कि आगे चीजें किस तरह आगे बढ़ेंगी। इस प्रक्रिया के लिए परिषद में राज्यों के साथ और ज्यादा परामर्श की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में व्यापारियों को राहत; फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन सीमा 12 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़
आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया! सिर्फ GST और सरकारी अनुदान के भरोसे चल रही मनपा, कैसे होगा चंद्रपुर का विकास?
सस्ती हुई गाड़ियां, मिडिल क्लास की हुई मौज! 2026 में टूटा बिक्री का रिकॉर्ड
अमरावती संभाग में जीएसटी संग्रह 1416 करोड़ के पार; अकोला जिला अव्वल, खामगांव ने मारी बाजी
आगे की प्रक्रिया जीओएम तय करेगा
उन्होंने कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि यह कार्य पूरा हो जाएगा। पांडेय ने कहा कि इसे युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी आवश्यकता है। यह वास्तव में कैसे लागू हो पाएगा और हम किन संख्याओं पर पहुंच पाएंगे, हम किन दरों पर पहुंच पाएंगे, इस बारे में आगे की प्रक्रिया जीओएम द्वारा तय की जाएगी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जीएसटी वर्तमान में एक चार-स्तरीय कर संरचना है जिसमें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की ‘स्लैब’ हैं। विलासिता व अहितकर वस्तुओं पर 28 प्रतिशत की उच्चतम ‘स्लैब’ में कर लगाया जाता है, जबकि ‘पैक’ किए गए खाद्य पदार्थ तथा आवश्यक वस्तुएं सबसे कम पांच प्रतिशत ‘स्लैब’ में हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Finance secretary tuhin kant pandey statement on gst
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














