अमरावती संभाग के GST संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ पहुंचा

GST Revenue Growth : अमरावती संभाग के GST राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में GST संग्रह बढ़कर करीब 1600 करोड़ रुपये पहुंचा।
amravati division gst revenue record growth 1600 crore collection
GST Collection (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

GST Collection Amravati: अमरावती संभाग के व्यापारी, उद्यमी, टैक्स प्रैक्टिशनर तथा राज्यकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से संभाग के जीएसटी राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यकर सहायक आयुक्त प्रशासन संजय पोखरकर ने सभी संबंधितों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सम्मानित किया।

पौधारोपण से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसटी कार्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संविधान के प्रख्यात अध्येता प्रा. अंबादास मोहिते, कैट विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष विनोद कलंत्री, एमआईडीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पातूरकर, सीए अमरावती शाखा के अध्यक्ष सीए हर्ष शर्मा, राज्यकर उपायुक्त प्रवीण निनावे तथा राज्यकर सहायक आयुक्त सुनील लहाने मंचासीन थे।

अमरावती GST कलेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि

प्रस्तावना रखते हुए राज्यकर उपायुक्त प्रवीण निनावे ने संभाग की बड़ी आर्थिक सफलता के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में संभाग का राजस्व संग्रह लगभग 800 करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 202526 में यह उल्लेखनीय रूप से बढ़कर लगभग 1,600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय करदाताओं और विभाग के बीच के बेहतरीन समन्वय को दिया।

सहायक आयुक्त ने करदाताओं को दिया श्रेय

संचालन राज्यकर निरीक्षक योगेश अढ़ाऊ ने किया। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, सीए संजय लखोटिया, एड. आर. एस. लड्ढा, डॉ. कुंजन वेद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, टैक्स प्रैक्टिशनर और कर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com