-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Easemytrip Q3 Results Net Profit Rises By 9 5 To 45 7 Crore
तीसरी तिमाही में EaseMyTrip को 45.7 करोड़ रुपये का मुनाफा, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का सिलसिला जारी
- Written By: मनोज पांडे

मुंबई: भारत के अग्रणी ट्रैवल प्लेटफॉर्म ईजमायट्रिप.कॉम का दमदार वित्तीय प्रदर्शन जारी है। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व सालाना 18.1% की वृद्धि के साथ बढ़कर 1,607.9 मिलियन रुपये हो गया। वहीं एबिटा सालाना 10.9% की बढ़ोतरी के साथ 653.7 मिलियन रुपये रहा और कर बाद मुनाफा सालाना 9.5% की वृद्धि के साथ बढ़कर 456.6 मिलियन रुपये हो गया। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का सकल बुकिंग राजस्व 20,260.7 मिलियन रुपये रहा।
एक सफल तिमाही के बाद, कंपनी ने ईसीओ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में लगभग 13% की हिस्सेदारी ली है, जिससे ऑनलाइन यात्रा सेवाओं से परे कंपनी के पोर्टफोलियो में विविधता आ गई। कंपनी का यह फैसला यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के भीतर पर्यावरण हितैषी व्यवहारों को बढ़ावा देते हुए ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक विकास और स्थिरता के प्रति कंपनी की पहल को आगे बढ़ाता है।
वित्त वर्ष 24 के 9 महीनों के वित्तीय प्रदर्शन को देखें तो कंपनी का परिचालन राजस्व 4,265.3 रुपये रहा, जो 28.4% की सालाना वृद्धि है। वहीं, एबिटा सालाना 17.9% की वृद्धि के साथ 1,705.2 मिलियन रुपये रहा। कंपनी का कर बाद मुनाफा (पीएटी) 1,188.6 मिलियन रुपये रहा, जो सालाना 15.3% की वृद्धि है। कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन ईजमायट्रिप की जारी मजबूत गति को दर्शाते हुए उद्योग में उन कुछ कंपनियों में ईजमायट्रिप की स्थिति को और अधिक मजबूत करता है, जो नए जमाने की मुनाफा अर्जित करने वाली कंपनियां हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में हवाई टिकट बुकिंग की कुल संख्या (शुद्ध कैंसिलेशन के मुकाबले) 22.6 लाख तक पहुंच गई। इसी तरह, होटल नाइट बुकिंग और अन्य बुकिंग क्रमशः 91,915 और 2.7 लाख रहीं। वहीं, वित्त वर्ष 24 के 9 महीनों में हवाई टिकटों की बिक्री 83.7 लाख रही। इसके अलावा, 3.8 लाख होटल नाइट बुकिंग और 7.7 लाख अन्य बुकिंग की संख्या दर्ज की गई।
Easemytrip q3 results net profit rises by 9 5 to 45 7 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














