-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Congress Leader P Chidambaram Raised Questions Regarding The Tax Cuts Made By Finance Minister Nirmala Sitharaman In Budget 2025
‘मिडिल क्लास ही नहीं, अमीरों को होगा बहुत फायदा’, बजट पर चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण को घेरा
- Written By: मनोज आर्या
संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में बोलते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि बजट में इनकम टैक्स में हुई कटौती पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है, जबकि सिर्फ 3.2 करोड़ लोग ही इनकम टैक्स देते हैं।

(डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने संसद में बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार के हालिया बजट को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बजट में कोई दूरदृष्टि नहीं है बल्कि यह सिर्फ चुनाव से प्रेरित था। इनकम टैक्स में हुई कटौती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ मध्यम वर्ग को ही फायदा नहीं होगा बल्कि इससे अमीरों को भी बहुत फायदा होगा। उन्होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि टैक्स कटौती से एक लाख करोड़ का नुकसान होगा, तो नेट कलेक्शन 11 फीसदी कैसे बढ़ेगा। ये जादू है या गणित?
संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में बोलते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि बजट में इनकम टैक्स में हुई कटौती पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है, जबकि सिर्फ 3.2 करोड़ लोग ही इनकम टैक्स देते हैं। बाकी लोग रिटर्न तो भरते हैं, लेकिन टैक्स कुछ नहीं देते। सरकार ने टैक्स छूट की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दी है।
सिर्फ मिडिल क्लास ही नहीं, अमीरों को भी राहत
पी चिदंबरम ने कहा कि मेरा अनुमान है कि इससे 80-85 लाख लोग टैक्स के दायरे से बाहर हो जाएंगे और करीब 2.5 करोड़ लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस फायदे में सिर्फ मध्य वर्ग ही नहीं, बल्कि अमीर लोग भी शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहाकि इन 2.5 करोड़ लोगों में न केवल मध्यम वर्ग शामिल है, जिसकी वित्त मंत्री ने पूरे उत्साह से वकालत की थी, बल्कि इसमें 2,27,315 ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्होंने एक करोड़ से अधिक का रिटर्न भरा है। इसमें 100 करोड़ से अधिक का रिटर्न भरने वाले 262 व्यक्ति और 500 करोड़ से अधिक का रिटर्न भरने वाले 23 व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे सिर्फ मिडिल क्लास को ही फायदा नहीं होगा बल्कि इससे अमीर से अमीर लोगों को भी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और भाजपा की राजनीति पर संदेह, पी. चिदंबरम बोले-भारत में ऐसे ही बच सकेगा लोकतंत्र
निर्मला सीतारमण को चिदबरम की सलाह
चिदंबरम ने कहा कि बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी दावा है कि उन्होंने ₹1 लाख करोड़ का त्याग किया है। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि केंद्र का शुद्ध टैक्स रेवन्यू 2025-26 में 11.1% बढ़ जाएगा। सवाल यह है कि इस बजट में ₹1 लाख करोड़ छोड़ने के बाद, वह कैसे दावा करती हैं कि केंद्र द्वारा नेट टैक्स रेवेन्यू उसी 11% की दर से बढ़ेगा? ये सिर्फ जादू ही हो सकता है। इस दौरान चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री को मेरी विनम्र सलाह है कि विकास के केवल एक इंजन पर निर्भर न रहें। निर्यात और पूंजीगत व्यय जैसे अन्य इंजन भी हैं, जिन्हें बढ़ाया जाना चाहिए।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता का सरकार पर निशाना
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने सरकारी डेटा का हवाला देते हुए कहा कि 2012 से 2024 के बीच खाने-पीने की चीजों की महंगाई 6.18 फीसदी शिक्षा की महंगाई 11 फीसदी और स्वास्थ्य सेवाओं की महंगाई 14 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि इसने भारतीय परिवारों को अपंग बना दिया है। घरेलू बचत 25.2 फीसदी से गिरकर 18.4 फीसदी हो गई है। उन्होंने मनरेगा और अन्य योजनाओं का पैसा न बढ़ाने पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
Congress leader p chidambaram raised questions regarding the tax cuts made by finance minister nirmala sitharaman in budget 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें सही तिथि, पूजा-विधि, व्रत के नियम और महत्व
Jul 08, 2026 | 09:09 PMअगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
Jul 08, 2026 | 09:03 PM‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP वीधायक ने दी दमकी- देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:02 PM‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
Jul 08, 2026 | 09:02 PMहेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














