लोन लेने के लिए अब CIBIL Score की जरूरत नहीं, सरकार ने संसद में बताया RBI का ये नियम
CIBIL Score: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में RBI के नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि आरबीआई अपने नियमों में कहीं भी सिविल स्कोर को लेकर कोई न्यूनतम नंबर का जिक्र नहीं किया है।
- Written By: मनोज आर्या
(कॉन्सेप्ट फोटो)
CIBIL Score For Loan: आज के इस दौर में मोबाइल फोन, घर या कार खरीदना है तो कोई भी लोन की मदद से इस सपने को आसानी से पूरा कर सकता है। हालांकि, जब भी आप लोन लेने जाते है तो सबसे पहले आपका सिविल स्कोर देखा जाता है। अगर यह तय पैमाने के मुताबिक नहीं रहता है तो बैंक या एनबीएफसी लोन देने से इनकार कर देते हैं। हालांकि, सरकार अब सिविल स्कोर की झंझट से लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है।
मौजूदा समय में बैंक या लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियों का यह नियम है कि अगर आपका सिविल स्कोर खराब है तो आपको लोन नहीं मिलेगा। दरअसल, किसी भी व्यक्ति को लोन देने का एक बड़ा पैमाना सिविल स्कोर है। यह 300 से लेकर 900 तक के बीच होता है। इसी आधार पर उसका परफॉर्मेंस तय किया जाता है।
कैसे काम करता है सिविल स्कोर?
अगर आपका सिविल स्कोर 900 के करीब है तो आपको लोन मिलने से लोन की राशि बढ़ाने तक में मदद मिलती है। आसान भाषा में आप इसको ऐसे समझें- अगर आपका सिविल 300 के आसपास या फिर 600 से कम है तो फिर कोई भी बैंक या एनबीएफसी लोन देने से इनकार कर सकता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लोन लेने के लिए सिविल स्कोर को पैमाना नहीं माना जाएगा, क्योंकि सरकार ने संसद में कहा है कि अगर किसी का सिविल स्कोर खराब है तो फिर बैंक लोन देने से इनकार नहीं सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
केंद्र सरकार की ओर से संसद में कहा गया है कि सिविल स्कोर खराब हो या फिर कम हो लेकिन बैंक उन परिस्थितियों में भी लोगों को लोन देने से इनकार नहीं करेंगे। पहली बार अगर कोई लोन के लिए एप्लाई कर रहा है तो फिर उस स्थिति में बैंक उसका सिविल स्कोर नहीं मांगेंगे।
सिविल स्कोर को लेकर RBI का कोई नियम नहीं
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में इस बारे में बोलते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों का जिक्र किया। आरबीआई ने अपने नियमों में कहीं भी सिविल स्कोर को लेकर कोई न्यूनतम नंबर का जिक्र नहीं किया है। उनके इस बयान का मतलब यह हुआ कि आरबीआई कहीं भी यह नहीं कहता है कि लोन लेने के लिए इतने सिविल स्कोर का होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: Share Market: सोमवार को खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? मुंबई में छुट्टी घोषित कर चुकी है सरकार
सिविल स्कोर का विवाद
बता दें कि सिविल स्कोर का यह विवाद पुराना है। CIBIL यानी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इतना पॉपुलर हुआ कि इसे लोग सिविल के नाम से ही जानने लगे। इसका असली नाम सीआईआर यानी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट है। इस तरह की कई अन्य एजेंसियां भी हैं, जो क्रेडिट रिपोर्ट पर नजर रखती हैं।
