Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बचपन में छूटा मां का साथ, 15 की उम्र में पिता ने घर से निकाला; आज अपने दम पर खड़ी कर दीं 100 करोड़ की कंपनी

महज 15 साल की उम्र में बेघर हो चुकी चीनू ने अपने इस छोटी सी उम्र में ही कई संघर्षों का सामना किया। घर से निकलने के बाद उन्होंने मुंबई रेलवे स्टेशन पर दो रातें बिताई, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 19, 2025 | 06:55 AM

चीनू काला, (फाउंडर, रुबन एक्सेसरीज)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत बिजनेस डेस्क: आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने मेहनत और संघर्ष से नई इबारत लिख रही हैं। खेल, कारोबार, देश की सुरक्षा हो या टेक्नोलॉजी महिलाएं हर सेक्टर में एक नया आयाम दर्ज कर रही हैं। ऐसे ही एक महिला की कहानी हम आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने हौसले और जुनून के बदौलत उन तमाम परिस्थितियों में एक सफल कारोबारी बनकर उभरी जहां अक्सर लोग टूट जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की यहां किसकी बात हो रही है, तो चलिए इसका जवाब भी जान लिजिए।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं चीनू काला की। मुंबई की रहने वाली चीनू काला जब एक साल की थीं, तो मां उन्हें छोड़कर सऊदी चली गई। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। जब चीनू 15 साल की हुईं तो उन्हें घर से निकाल दिया गया। जब वह घर से निकाली गई थीं, तो उनके पॉकेट में सिर्फ 300 रुपये थे। बेघर हो चुकी चीनू के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था तो उन्होंने घर-घर जाकर डेली यूज का सामान बेचना शुरू किया। साल 2014 में उन्होंने बेंगलुरु के एक मॉल में ज्वेलरी एसेसरीज कंपनी की शुरुआत की। अब इस कंपनी का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ऊपर हो गया है।

मुंबई स्टेशन पर बिताई थीं दो रातें

महज 15 साल की उम्र में बेघर हो चुकी चीनू ने अपने इस छोटी से उम्र में ही कई संघर्षों का सामना किया। घर से निकलने के बाद उन्होंने मुंबई रेलवे स्टेशन पर दो रातें बिताई, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई। चीनू ने गुजारा चलाने के लिए वेटर, रिसेप्शनिस्ट और डोर-टू-डोर सेल्सवुमन के रूप में काम किया। इस दौरन वह चाकू और कोस्टर सेट बेचकर हर रोज केवल 20 रुपये कमाती थीं। बाद में अपने जीवन में, उन्होंने एक कपड़े की दुकान पर काम किया, जहां उन्होंने कस्टरम सर्विस और बिहेवियर का सबक सीखा, जिसने उन्हें एक महान उद्यमी बनने में मदद की।

शार्क टैंक इंडिया में दर्ज कराई उपस्थिति

चीनू अपनी कंपनी की लोकप्रियता को अगले स्तर पर ले जाते हुए, उन्होंने शार्क टैंक इंडिया, सीजन 2 में उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने शार्क नमिता थापर (कार्यकारी निदेशक, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स) और विनीता सिंह (सह-संस्थापक, शुगर कॉस्मेटिक्स) से 1.5 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया। इस शो के बाद उन्होंने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर पोस्ट करते हिए लिखा कि मेरे लिए यह एक अवास्तविक अनुभव था, जब मैंने खुद को शार्क टैंक इंडिया पर देखा। यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण था, क्योंकि मैं उन कठिनाइयों और चुनौतियों को याद कर रहा था, जिन्हें मुझे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पार करना पड़ा।

चीनू ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि कुछ हासिल करने के बारे में सपने देखना एक बात है, लेकिन “ड्रीम टीम” की मदद से इसे पूरा करना एक अलग ही स्तर की उपलब्धि है! मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विनीता सिंह, नमिता थापर और अमन गुप्ता ने रूबन्स एक्सेसरीज़ को अगले स्तर पर ले जाने के लिए हमारे साथ हाथ मिलाया है।

गूगल इंडिया का भारतीय बाजार को लेकर बड़ा बयान, बोले- भारत एक काफी जरूरी मार्केट

100 करोड़ रुपये के ज्वेलरी ब्रांड की मालिक

चीनू काला ने 2024 में मॉल स्पेस में 3 लाख रुपये के शुरुआती निवेश के साथ रूबन्स एक्सेसरीज़ लॉन्च की और अब कंपनी ने 10 लाख से अधिक एक्सेसरीज़ बेची हैं और देश में अग्रणी ज्वेलरी ब्रांडों में से एक बन गई है। अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, चीनू काला ने बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि में अपनी कंपनी स्थापित की। 2025 तक, चीनू 100 करोड़ रुपये के ज्वेलरी ब्रांड की मालिक हैं।

Chinu kala story of ruban accessories founder who left home in age of 15 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 01:14 PM

Topics:  

  • Business News
  • Today Business News

सम्बंधित ख़बरें

1

IPO मार्केट में मची लूट, रिटेल निवेशकों को लूट रहे पूंजीपति-मर्चेंट बैंकर, नुकसान में Sensex-Nifty

2

त्योहारों के सीजन का धमाकेदार आगाज, 3 दिनों में बिक गए 1,268 वाहन, यहां देखें आंकड़े

3

सिंगापुर के PM से मिले पीयूष गोयल, AI और इंडस्ट्रियल पार्क पर हुई बातचीत; निवेश के तलाशे गए मौके

4

मजबूत घरेलू समर्थन का असर, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.